फिजी

आधिकारिक रूप से गौर करें तो फ़िजी द्वीप समूह को गणराज्य के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है। यह न्यूज़ीलैंड के नॉर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। बेहतरीन प्राकृतिक नजारों के नजरिए से ये देश काफी धनी है। बड़ी और अच्छी बात ये है कि यहां पर घूमने के लिए आपको वीजा जैसी झंझटों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

जमैका

ग्रेटर एंटीलिज पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र है जमैका। 234 किमी लंबाई और 80 किमी चौड़ाई वाले इस द्वीप राष्ट्र का कुल विस्तार 19, 100 वर्ग किमी है। कैरेबियन सागर में स्थित यह देश क्यूबा से 145 किमी दक्षिण और हैती से 190 किमी पश्चिम में स्थित है। खूबसूरती की बात करें तो इस शब्द के नए मायनों से परिचित कराएगी आपको ये जगह, वो भी बिना वीजा।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

डोमिनिका

डोमिनिका उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में बसा एक देश है। इस देश की खासियत है इसकी खूबसूरती। यहां की खूबसूरती में आप जरूर खो जाएंगे, वह भी बिना की वीजा के।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

ईक्वाडोर

वास्तविक रूप पर गौर करें तो ईक्वाडोर गणराज्य, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। जानकारी है कि देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है और सभी खूबसूरत हैं। आइए, फिर यहां घूमिए बिना वीजा।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा की बात करें तो यह दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यह एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप व छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। यहां की खूबसूरती काबिल-ए-तारीफ है, जो भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के घूमने की इजाजत देती है।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

एल साल्वाडोर

एल साल्वाडोर मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश है। ग्वाटेमाला और हॉण्डुरास के बीच इसकी सीमाएं प्रशांत महासागर से मिलती है। यह फोंसेका खाड़ी पर स्थित है, जिस तरह निकारागुआ दक्षिण की ओर मिलती है। यहां आप बिना वीजा के प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

मकाउ

मकाउ चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। यह चीन के दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में से एक है। दूसरा है हांगकांग। फिलहाल मकाउ में खूबसरत नजारों का आनंद आप बिना वीजा के ले सकते हैं।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

बोलिविया

बोलिविया दक्षिणी अमरीका का एक देश है। इसमें करीब नौ राज्य शामिल हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि यहां पर 2006 से एवो मोरालेस देश के राष्ट्रपति पद पर हैं। इस देश को भी आप बिना वीजा के घूम सकते हैं।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

नेपाल

नेपाल, एक दक्षिण एशियाई भूपरिवेष्ठित हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत है। जानना जरूरी होगा कि नेपाल के 81 प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। यहां भी आप बिना वीजा के झाूम सकते हैं।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

भूटान

भूटान का राजतंत्र हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। यह देश चीन और भारत के बीच स्थित है। इस देश का स्थानीय नाम द्रुक यू है। इसका मतलब होता है अझ़दहा का देश।

दुनिया की 10 खूबसूरत जगह,जहां कर सकते हैं बिना वीजा के सैर-सपाटा

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk