RANCHI: राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में भ्0 हजार से ज्यादा फर्जी वोटर आई कार्ड खपाए जा चुके हैं। अरगोड़ा थाना पुलिस ने रांची में फर्जी वोटर कार्ड बनाकर ओरिजनल डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, बैंक के कागजात, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड बनानेवाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मेंबर्स के घर से क्ख् हजार फर्जी वोटर कार्ड, चेकबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि बरामद किया है। पुंदाग एरिया के आईएसएम में रहनेवाले अजय प्रसाद गुप्ता के घर से एक बोरे में रखा क्ख् हजार फर्जी वोटर कार्ड बरामद किया गया।

बरियातू से एक अरेस्टिंग

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरियातू के कुसुम विहार से मनोरंजन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी रतिभान सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना एरिया और पुंदाग इलाके में फर्जी वोटर कार्ड बनाया जाता है। यह कार्ड गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पालकोट में रहनेवाले लोगों के लिए बनाए गए हैं। सूचना पर पुलिस की एक टीम बनाई गई और छापेमारी की गई।

कमीशन के तौर पर करते थे काम

गिरफ्तार अजय प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में कबाड़ी का काम करता था। उसकी मुलाकात मनोरंजन कुमार से हुई और उसने फर्जी वोटर कार्ड बनाने के लिए कहा। उसी के कहने पर वह आसपास के जिलों का वोटर कार्ड बनाने लगा और एक तय राशि के आधार पर उसे बेचने लगा। इसमें उसे कमीशन मिलता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मनोरंजन कोर्ट में कागज, स्टाम्प का काम करता था। पूर्व में वह जमीन विवाद में बरियातू थाने से जेल भी जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।