छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जनगणना-2011 में कोल्हान प्रमंडल के तीन जिला के कुल 18 इलाके को सेंसस टाउन के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमे पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला, मुसाबनी, बागबेड़ा, हालुदबनी, सरजामदा, छोटा गो¨वदपुर और घोड़ाबांधा शामिल हैं। जनगणना के कुछ बाद के वर्षो में इन इलाकों का तेजी से शहरीकरण हुआ है। इस सेंसस के तहत झारखंड के 188 कस्बाई इलाका शहर बनने की कतार में हैं। ये सभी ऐसे इलाके हैं, जिनकी आबादी,नगर निकाय, नगर पंचायत और नगर परिषद कहलाने के लिए निर्धारित आबादी के करीब है।

होगा बेसलाइन सर्वे

शहर का दर्जा दिए जाने से पूर्व उसका बेसलाइन सर्वे करना होता है.जिसकी तैयारी में शहरी विकास विभाग जोर शोर से जुट गया है। मुसाबनी बीडीओ से सात ¨बदु पर प्रतिवेदन मांगा गया है। ये सभी शहरी इलाका अधिसूचित होने के बाद उन शहरों को शहरी निकाय के समतुल्य सुविधा दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें घाटशिला और मुसाबनी भी शामिल है।

तेजी से हो रहा विस्तार

कोल्हान के तीन जिला क्रमश: प। सिंहभूम : में मनोहरपुर, गुआ, बड़ाजामदा, नोवामुंडी, किरीबुरू, झींकपानी, जगन्नाथपुर, पूर्वी सिंहभूम में घाटशिला, मुसाबनी, बागबेड़ा, हालुदबनी, सरजामदा, छोटा गो¨वदपुर, घोड़ाबांधा, एंव सरायकेला-खरसावां : में चांडिल, कोपाली, कांड्रा, छोटा गम्हरिया आदि का विस्तार छोटे और मंझोले शहरों में हुआ है।

शहर घोषित होने के लिए मापदंड

राज्य में शहर बनने के मापदंड है कि 12 से 40 हजार की आबादी वाले क्षेत्र को नगर पंचायत तथा 40 हजार से डेढ़ लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों को नगर परिषद की संज्ञा दी जाती है। नगर परिषद को भी आबादी के आधार पर दो श्रेणी में बांटा जाता है।

कौन कौन हैं सेंसस टाउन

1-ईस्ट सिंहभूम :घाटशिला, मुसाबनी, बागबेड़ा, हालुदबनी, सरजामदा, छोटा गो¨वदपुर और घोड़ाबांधा

2-वेस्ट सिंहभूम: मनोहरपुर, गुआ, बड़ाजामदा, नोवामुंडी, किरीबुरू, झींकपानी और जगन्नाथपुर

3-सरायकेला-खरसांवा :चांडिल, कोपाली, कांड्रा और छोटा गम्हरिया