-कोतवाली पुलिस को दिखाया डकैती का सीसीटीवी फुटेज

-कोलकाता के बेनियापुकुर की मुत्थुट फाइनांस शाखा से हुई थी 4.5 करोड़ के सोने की डकैती

RANCHI(26 June): ख्0.भ् किलो सोना डकैती कांड में सोमवार को बंगाल क्राइम ब्रांच की पुलिस रांची पहुंची। कोतवाली पुलिस से संपर्क साधा और ईस्ट कोलकाता स्थित बेनियापुकुर में ख्फ् फरवरी ख्0क्7 को मुत्थुट फाइनांस से ब्.भ् करोड़ रुपए मूल्य के सोने की डकैती मामले में सीसीटीवी फुटेज दिखाया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजू गोपाल नंदी ने बताया कि उक्त डकैती कांड में संलिप्त अपराधी डबलू सिंह, मयंक सिंह व रामाशीष सिंह हैं, तीनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंदन मंडल ने बताया कि पश्चिम बंगाल क्राइम ब्रांच की टीम को संदेह है कि बेनियापुकुर में ब्.भ् करोड़ रुपए मूल्य के सोने की डकैती में रांची के अपराधियों की संलिप्तता है। गौरतलब हो कि इससे पहले दुर्गापुर क्राइम ब्रांच की पुलिस भी रांची आई थी।

जमशेदपुर पुलिस ने भेजा था जेल

जमशेदपुर में एक अन्य डकैती मामले में वहां की पुलिस ने डबलू सिंह व मयंक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें शामिल तीनों अपराधी बिहार के औरंगाबाद जिले के बताए जाते हैं। रामनिवास उर्फ रामाशीष के बारे में बताया जा रहा है कि वह गिरोह का सरगना है। उसे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से निकलने के बाद से ही वह फरार है।

बॉक्स

जमशेदपुर में भी हुई थी सोने की डकैती

जमशेदपुर के मुत्थुट फाइनांस में भी ख्ख् फरवरी, ख्0क्भ् को ख्.भ् करोड़ रुपए के सोने की डकैती हुई थी। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व दुर्गापुर पुलिस ने रातू रोड से मुत्थुट फाइनांस में ख्0.भ् किलोग्राम सोने की लूट कांड में ओमप्रकाश नामक युवक को गिरफ्तार किया था।