3 लाख जवानों की कटौती

दरअसल, चीनी रक्षा प्रवक्ता कर्नल रेन गुओकियांग ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'सेना में 3 लाख जवानों की कटौती करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है, यह सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) और देश की ओर से किया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय और राजनीतिक घोषणा है।'

भारत से चार गुणा ज्यादा रक्षा बजट

चीन ने इस बार अपने रक्षा बजट में बढ़ोतरी कर 175 अरब डॉलर कर दिया है। यह भारत की तुलना में चार गुना अधिक है। यह कटौती शी द्वारा भ्रष्टाचार रोधी ड्राइव के तहत की गयी है। दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी में 3 लाख जवानों की कटौती के बारे में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने साल 2015 में ही घोषणा कर दी थी। बता दें कि 1980 के समय चीन में सैनिकों की संख्या लगभग 45 लाख थी। चीन ने उसी समय से सेना के आधुनिकीकरण के साथ ही संख्या को कम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद से पीएलए की संख्या में कई बार कमी हुई है। पीएलए में पहली बार साल 1985 में 30 लाख की कटौती हुई और बाद में 23 लाख की।

सेना में रहेंगे इतने जवान

3 लाख सैनिकों के संख्याबल वाली पीएलए में अब 20 लाख सैनिक रहेंगे। यह कमी चीन ने अपने रिजर्व सैनिकों के हिस्से में की है। आपको बता दें कि भारतीय आर्मी में संख्या बल करीब 14 लाख है। बता दें कि जवानों की कटौती कर चीन सरकार अब सेना के आधुनिकीकरण पर पैसा खर्च करेगी।

International News inextlive from World News Desk