झारखंड एकेडमिक कौंसिल ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स के जारी किए रिजल्ट

--मैट्रिक में 71.20 परसेंट स्टूडेंट्स सफल, पिछले साल की तुलना में 4 परसेंट कम रहा रिजल्ट

RANCHI : झारखंड एकेडमिक कौंसिल ने सोमवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस व कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए। मैट्रिक में 71. 20 परसेंट स्टूडेंट्स ने सफलता अर्जित की है। पिछले साल की तुलना में इस साल मैट्रिक परिणाम का ग्राफ 4 परसेंट गिरा है। जैक में आयोजित रिजल्ट जारी करने को लेकर आयोजित समारोह में चीफ गेस्ट के रुप में विधानसभा के स्पीकर दिनेश उरांव और शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव के अलावा एचआरडी सेक्रेटरी आराधना पटनायक व जैक चेयरमैन डॉ आनंद भूषण मौजूद थे।

लड़कों ने मारी बाजी

मैट्रिक परिणाम में इसबार लड़कियों की तुलना में लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पास करनेवाले लड़कों का परसेंट 73.91 परसेंट है, वहीं 68.46 परसेंट लड़कियां सफल रही हैं। चतरा जिले से सबसे ज्यादा 83.53 परसेंट लड़के और 81.95 परसेंट लड़कियां सफल रही हैं, जबकि रांची जिले से 77.97 परसेंट लड़के व 77.45 परसेंट लड़कियों ने बाजी मारी है।

चतरा अव्वल, गढ़वा फिसड्डी

मैट्रिक परिणाम में चतरा जिला पूरे राज्य में अव्वल रहा है। यहां 82.72 परसेंट स्टूडेंट्स ने सफलता अर्जित की है, जबकि 82.14 परसेंट के साथ हजारीबाग दूसरे, 77.7 परसेंट के साथ रांची तीसरे स्थान पर है। पूरे राज्य में सबसे ख्रराब रिजल्ट गढ़वा जिले का रहा है, जहां मात्र 53. 10 परसेंट स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इसके अलावा लातेहार का 57.45 परसेंट एवं सिमडेगा का 61.61 परसेंट रिजल्ट रहा है।

2005 के बाद तीसरा सबसे कमजोर रिजल्ट

2005 के बाद यह तीसरा ऐसा साल है, जब सफल स्टूडेंट्स होने वाले स्टूडेंट्स का परसेंट सबसे कम है। इससे पहले 20 11 में 69.35 और 2012 में 67.35 परसेंट स्टूडेंट्स सफल हुए थे। दूसरी तरह मैट्रिक का सबसे अच्छा रिजल्ट 2008 का रहा था, जब 86.99 परसेंट स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए थे। इसके अलावा 2007 में 83.37 परसेंट व 2006 में 79.19 परसेंट रिजल्ट रहा था।

रांची जिले का ऐसा रहा रिजल्ट

परीक्षार्थियों की संख्या 41,419

छात्रों की संख्या 20239

छात्राओं की संख्या 21180

पास करनेवाले स्टूडेंट्स 77.70 परसेंट

पास करनेवाले छात्र 77.97 परसेंट

पास करनेवाली छात्राएं 77.45 परसेंट

-2014 में 81.28 परसेंट स्टूडेंट्स रहे थे सफल

2015 का बोर्ड रिजल्ट

ञ्जश्रह्लड्डद्य ह्यह्लह्वस्त्रद्गठ्ठह्लह्य 4,55,829

क्कन्स्स् स्ञ्जष्ठश्वहृञ्जस् 3,24580

क्त्रश्वस्रुञ्ज ढ्ढहृ त्‍‌न .71.20

क्चह्रङ्घस् स्ष्टष्टश्वस्स् 1,69716

द्दढ्ढक्त्ररुस्, स्ष्टष्टश्वस्स् 1,54864

2005 से 2015 तक का रिजल्ट

2015 71.20

2014 75. 30

2013 73.15

2012 67.35

2011 69.30

2010 74.37

2009 77.82

2008 86.99

2007 88.37

2006 79.19

2005 72.70

टॉप 10 डिस्ट्रिक्ट्स

1 चतरा 82.72

2 हजारीबाग 82.14

3 रांची 77.70

4 गुमला 74.84

5 गिरिडीह 74.61

6 देवघर 73.20

7 रामगढ़ 72.65

8 पूर्वी सिंहभूम 72.50

9 पलामू 72.24

10 खूंटी 71.99

किस सब्जेक्ट में कितने ए प्लस

विषय संख्या

हिंदी 8022

इंग्लिश 7004

उर्दू 249

संस्कृत 1682

मैथ्स 54,619

साइंस 15,222

सोशल साइंस 7933

होम साइंस 285

आईटी 196

छात्रों का सबसे बेहतर रिजल्ट

जिला परसेंट

चतरा 83.53

हजारीबाग 82.56

देवघर 78.15

रांची 77.97

गिरिडीह 77.15

छात्राओं का सबसे बेहतर रिजल्ट

जिला परसेंट

चतरा 81.75

हजारीबाग 81.75

रांची 77.45

गुमला 75.01

खूंटी 74.44