1. इमरान खान :
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक ने साल 2010 में शादी की थी। इमरान और अवंतिका की मुलाकात लॉस-एंजेल्स में हुई थी। जहां दोनों साथ में पढ़ाई करते थे।
2. शाहरुख खान :
शाहरुख की पत्नी गौरी खान उनका पहला और आखिरी प्यार हैं। यह दोनों बचपन से दोस्त थे और एक ही स्कूल में पढ़ते थे। फिर यह दोस्ती जवानी में आते-आते प्यार में तब्दील हो गई। साल 1991 में शाहरुख ने गौरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली।
3. ऋतिक रोशन :
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का पत्नी सुजैन के साथ भले ही तलाक हो गया हो। लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी काफी इंट्रेस्टिंग थी। यह दोनों बचपन के दोस्त थे लेकिन सुजैन फिर विदेश पढ़ने चली गईं। बाद में जब वह भारत आईं तो उन्होंने ऋतिक को ट्रैफिक सिग्नल पर देखा और उन्हें दिल दे बैठीं।
4. आयुष्मान खुराना :
सिंगर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने ताहिरा के साथ 2011 में शादी की थी। यह दोनों भी बचपन में साथ पढ़े और बाद में शादी कर ली।
5. फरदीन खान :
एक्टर फरदीन खान ने अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड नताशा मधवानी के साथ सात फेरे लिए हैं। यह दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। फरदीन ने नताशा को उड़ते हवाई जहाज में प्रपोज किया था।
6. जायद खान :
जायद खान और उनकी पत्नी मलाइका पारेख जब हाईस्कूल में थे, तब से एक-दूसरे को जानते थे। बाद में दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली।
7. जैकी श्रॉफ :
जैकी श्रॉफ पत्नी आयशा दत्त बचपन से ही जानते थे। बाद में इन दोनों ने भी शादी कर ली और अभी तक एक-दूसरे के साथ हैं।
8. सुनील शेट्टी :
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना को पहली बार एक पेस्ट्री शॉप में देखा था। हालांकि उस समय सुनील नौजवान थे और फिर दोनों ने करीब 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर बाद में शादी कर ली।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk