इस वाकये से सलमान हुए असहज

यहां तक तो ठीक है , लेकिन फैंन्स कुछ ऐसा कर जाएं जिससे जान खतरे में पड़ जाए वो ठीक नहीं। हाल ही में ऐसी घटना हुई सलमान खान के घर में। बॉलीवुड स्टार सलमान खान मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। अक्सर सुबह से शाम तक उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी रहती है। सलमान अपने फैंस को बाहर निकलते समय हाथ भी हिला कर संबोधित भी करते हैं लेकिन इस घटना से सलमान भी असहज हो सकते हैं।

ये है पूरा मामला

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक , कुछ दिन पहले दोपहर के 12:30 बजे एक लड़की हाथ में पेचकस जैसा कुछ लेकर गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर घुस गई। इस समय सिक्योरिटी कम थी केवल दो गार्ड ही ड्यूटी पर थे। गार्ड्स ने लड़की को अंदर जाने दिया। अंदर आते ही लड़की गैलेक्सी अपार्टमेंट की छत की तरफ भागने लगी। इस बीच उसने सलमान के घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई कि सलमान मेरे हसबैंड हैं।

महिला ने सुसाइड की धमकी भी दी

इसके बाद वो जोर जोर से सुसाइड करने की धमकी देने लगी। स्पॉटबॉय के मुताबिक, लड़की को नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे बुलाया जा सका इस घटना की चर्चा पूरे अपार्टमेंट में है। ये लड़की कौन थी इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk