-अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए सबसे बड़े अभियान के विरोध में बुलाए गए बंद का असर रहा बेअसर

--घंटाघर पर दिखा आंशिक असर, व्यापारियों में नहीं दिखी एकता, जाम ने फिर किया परेशान

--शुक्रवार को भी जारी रही तोड़फोड़, आज भी चलेगा

DEHRADUN:

राजधानी में गुरुवार को अतिक्रमण पर हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों के दून बंद का आह्वान बेअसर रहा। घंटाघर पर कुछ दुकानों को अधिकतर दुकानें खुली रहीं। पेट्रोल पंप भी क्ख् बजे से खुलने शुरू हो गए थे। इधर बंदी के बाद भी घंटाघर, दशर्नलाल चौक पर अतिक्रमण हटाओ का महाअभियान जारी रहा।

दुकानें खोलने का भी हुआ विरोध

दून व्यापार मंडल द्वारा बुलाए गए दून बंद का असर ना के बराबर रहा। सुबह से दुकानें खुलने लगी थी। बंद का थोड़ा असर घंटाघर पर सुबह क्0 बजे तक ही नजर आया। लेकिन जैसे ही व्यापारियों ने विरोध के रूप में रैली निकाली वैसे ही पीछे से दुकानें खुलने लगी। कुछ एक जगह व्यापारियों ने दुकान खोलने का विरोध भी किया। लेकिन समर्थन करने वाले दुकानदारों ने दुकानें बंद करने से मना कर दिया।

दिनभर लगा रहा जाम

राजधानी का हाल शुक्रवार को भी बेहाल नजर आया। अतिक्रमण पर प्रशासन ने शुक्रवार को भी डंडा चलाया। जिससे घंटाघर से दर्शनलाल चौक, दून अस्पताल, एसएसपी ऑफिस, नगर निगम, डीएम कार्यालय, तहसील, प्रिंस चौक तक हर जगह जाम ही जाम नजर आया। ज्यादा परेशानी यू टर्न, लेफ्ट टर्न बंद होने से नजर आई। जिससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसने से जरूरी सेवाओं को भी परेशानी उठानी पड़ी। बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए ले जा रही एम्बुलेंस भी कई देर तक जाम में फंसी रही। जिससे भारी मशक्कत के बाद निकाला गया।

आज भी चलेगा अभियान

शुक्रवार को कुल फ्7ब् चिह्नित किए गए स्पॉट को तोड़ने का काम चलता रहा। प्रशासन ने बचे हुए स्पॉट को तोड़ने और मलबा हटाने का काम किया। घंटाघर और दर्शनलाल चौक पर प्रशासन की टीम ने अपना अभियान चलाया। एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह ने बताया कि शनिवार को भी अभियान चलेगा।