ADITYAPUR: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर विनोद श्रीवास्तव ने बाजी मारी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार योगेन्द्र शर्मा को हराया। विनोद श्रीवास्तव को 7950 वोटों के अंतर से जीत मिली। भाजपा ने पहले ही राउंड से जो बढ़त बनायी वह अंतिम राउंड तक कायम रही। सुबह आठ बजे काशी साहू महाविद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। पहले रूझान में आजसू से मेयर पद के उम्मीदवार सचीन महतो ने 1878 मत लाकर बढ़त बनायी। दूसरे राउंड में झामुमो आगे हो गया। इसके बाद भाजपा ने जो बढ़त बनाई वो अंतिम राउंड तक जारी रही। डिप्टी मेयर की सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। बॉबी ने झामुमो प्रत्याशी मनोज महतो को 10,663 मतों से पराजित किया। भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी को 18 हजार 992 मत प्राप्त हुए, जबकि डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी अमित सिंह को 24 हजार 359 मत मिले।

बागी हार-जीत में नहीं बने फैक्टर

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी में बगावत शुरू हो गयी थी। निवर्तमान अध्यक्ष राधा सांडिल, गंगा शर्मा ने पार्टी को छोड़ निर्दलीय मेयर पद पर चुनाव लड़ा। ये किसी की हार-जीत में भी फैक्टर नहीं बन सके। भाजपा से बागी बने गंगा शर्मा को मात्र 2217 मत, जबकि राधा सांडिल को 1643 वोट मिले।

किन्हें कितने मिले वोट

मेयर

भाजपा-विनोद श्रीवास्तव-18992 वोट

कांग्रेस-योगेन्द्र शर्मा-11042 वोट

डिप्टी मेयर

भाजपा-अमित सिंह उर्फ बॉबी-24359 मत

झामुमो-मनोज महतो-13696

मत

कांग्रेस-अंबुज कुमार-10466 मत