इस साल रामनवमी के ऐसे दुर्लभ संयोग पर सिद्ध होंगे कई काम

बताया गया है कि यह विशेष योग शुभता को बढ़ाने वाला है। इस बार रामनवमी 15 अप्रैल को पड़ रही है। इस बार की रामनवमी पुष्य नक्षत्र के साथ्ा-साथ बुधादित्य योग का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में उच्च का सूर्य, बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहा है। ये बेहद खास मुहूर्त है। इसके साथ ही पुष्य नक्षत्र भी है। ऐसा योग कई सालों बाद बना है।

इस साल रामनवमी के ऐसे दुर्लभ संयोग पर सिद्ध होंगे कई काम

गौरतलब है कि हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्र के नौवे दिन रामनवमी के त्योहार को बेहद धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। भक्तों के बीच इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य का बहुत ज्यादा महत्व होता है। ऐसे में कई वो लोग जो नवरात्र में व्रत रखते हैं, वह रामनवमी के दिन पूजा-पाठ के बाद व्रत का पारण करते हैं।

इस साल रामनवमी के ऐसे दुर्लभ संयोग पर सिद्ध होंगे कई काम

कहते हैं कि इस खास दिन पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य फल मिलता है। इसके इतर कहा ये भी जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। दिन की शुभता को लेकर बताया गया है कि इस दिन नए घर, दुकान या प्रतिष्ठान में प्रवेश करना काफी शुभ माना जाता है।

इस साल रामनवमी के ऐसे दुर्लभ संयोग पर सिद्ध होंगे कई काम

इसके अलावा अगर कोई खास चीज खरीदनी हो तो भी इस दिन का संयोग का लाभकारी सिद्ध होता है। कई विद्वानों का ऐसा कहना है कि राम नवमी के दिन भक्तों को व्रत करना चाहिए। इसी के साथ भगवान श्रीराम जी की पूजा करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। दान भी देना चाहिए।

inextlive Desk from Spark-Bites

Interesting News inextlive from Interesting News Desk