स्पॉटबॉयई की रिपोर्ट पर यकीन करें तो दोनों करीब आ रहे हैं। बहरहाल यह पहला मौका नहीं है जब ‘रॉकस्टार’ रणबीर का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। इससे पहले भी को स्टार कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण के साथ उनका अफेयर चर्चा में रहा है। बीते दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था। आइए एक नजर डालते हैं रणबीर कपूर के उन अफेयर्स पर जो गुजरे जमाने की बात हो चुके हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ जुड़ा नाम

कटरीना कैफ से अलग होने के बाद रणबीर कपूर का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से जुड़ा था। इसे तब और हवा मिली जब बॉलीवुड फिल्म रईस में नजर आ चुकी माहिरा व रणबीर की यूएस में ली गई तस्वीर सामने आई। जिसमें दोनों फुर्सत के लम्हे साथ बिताते हुए नजर आए। तस्वीर सामने आने पर माहिरा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। जिसके बाद उनके बचाव में खुद रणबीर सामने आए थे। बहरहाल यह सीक्रेट अफेयर लंबा नहीं चला।

आलिया भट्ट से जुड़ा रणबीर कपूर का नाम,इनके साथ भी रिलेशनशिप में रह चुका यह एक्‍टरटूटा कटरीना कैफ के साथ छह साल का रिश्ता

कटरीना कैफ के साथ रणबीर कपूर का अफेयर लंबा चला। दोनों छह बरस तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। कटरीना व रणबीर के रिश्ते की शुरुआत अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग के दौरान हुई थी। ब्रेकअप के बावजूद दोनों अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। एक दौर था जब इस जोड़ी को बॉलीवुड का हॉटेस्ट कपल बताया जा रहा था।

आलिया भट्ट से जुड़ा रणबीर कपूर का नाम,इनके साथ भी रिलेशनशिप में रह चुका यह एक्‍टर  

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण व रणबीर कपूर मूवी बचना ए हसीनों की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते में दरार की वजह रणबीर का कटरीना के करीब आना बना। वहीं ब्रेकअप के बाद दीपिका रनवीर सिंह के करीब आ गईं।    

आलिया भट्ट से जुड़ा रणबीर कपूर का नाम,इनके साथ भी रिलेशनशिप में रह चुका यह एक्‍टर

सोनम कपूर

बॉलीवुड में सोनम कपूर व रणबीर कपूर दोनो ने एक साथ फिल्म सावंरिया से डेब्यू किया था। कहा गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं पर यह रिलेशनशिप लंबी नहीं चली।

आलिया भट्ट से जुड़ा रणबीर कपूर का नाम,इनके साथ भी रिलेशनशिप में रह चुका यह एक्‍टर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk