- 28 जून को शुरू हुआ जोर शोर से सौंदर्यीकरण का कार्य, 3 जुलाई को हुआ बंद

- पिछले 18 दिनों से बंद पड़ा है कार्य, अधिकारियों ने दिया शासनादेश का हवाला

<- ख्8 जून को शुरू हुआ जोर शोर से सौंदर्यीकरण का कार्य, फ् जुलाई को हुआ बंद

- पिछले क्8 दिनों से बंद पड़ा है कार्य, अधिकारियों ने दिया शासनादेश का हवाला

BAREILLY:

BAREILLY:

बफैलो पूल में तब्दील हो चुके अक्षर विहार के सौन्दर्यीकरण पर चंद दिनों में ही ग्रहण लग गया। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आगमन पर अधिकारियों ने आनन-फानन में काम तो शुरू करा दिया था, लेकिन नींव की खुदाई और झाडि़यां काटने के बाद उस पर ब्रेक लग गया। ऐसे में, एक बार फिर बरेलियंस की तंदरूस्ती को झटका लगा है, जहां वह वॉक कर अपने को फिट रखने का सपना संजो रहे थे।

अपनी पीठ थपथपा रहे

ख् जुलाई को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बरेली पहुंचे थे। यहां वह एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। लेकिन खुद को एक्टिव मोड में दिखाने के लिए अधिकारियों ने गांधी उद्यान और अक्षर विहार पार्क में सौंदर्यीकरण कार्यो का शिलान्यास करवा दिया। अधिकारियों की सक्रियता को देखकर नगर विकास मंत्री ने सराहा भी था, लेकिन उनके जाने के बाद महज क् दिन यानि फ् जुलाई तक ही कार्य करने के बाद यह अचानक बंद हो गया। शहरवासियों समेत पार्षदों के मुताबिक अधिकारियों ने महज अपनी पीठ थपथपाने के लिए यह कार्य शुरू कराए थे। ताकि निरीक्षण भी किया जाए तो कामचलाऊ स्थिति में मिले।

चल रहा मानसून सत्र

पिछले करीब क्8 दिनों से बंद पड़े काम पर जब अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में कोई कार्य नहीं करने का शासनादेश है। अधिकारियों का यह जवाब ही खुद सवाल बन गया है। यदि यह शासनादेश है तो अधिकारियों ने मानसून आने से महज भ् दिन पहले काम ही क्यों शुरू करवाया था, जिसके जवाब में अधिकारियों के पास नहीं है। जिसके बाद अब निर्माण निगम के अधिकारियों और इंजीनियर्स की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। क्योंकि भ् दिनों तक हुए सफाई कार्य और खोदाई का कार्य फिर से फ् माह बाद शुरू होगा। जिसके लिए पूर्व में खर्च हुई रकम की भरपाई के लिए रीएस्टीमेट तैयार किया जाएगा।

एक नजर में

- वर्ष क्997 में बीडीए ने बनाई लेक

- क्.भ् करोड़ रुपए का बजट हुआ खर्च

- वर्ष ख्008 में मेयर सुप्रिया एरन ने संवारा

- ख् लाख रुपए लगा था रेनोवेशन बजट

- भ्0 करोड़ रुपए है लेक की वर्तमान कीमत

- क्.भ् हजार स्क्वॉयर मीटर है क्षेत्रफल

- वर्ष ख्0क्7 में फिर संवारने की कवायद शुरू

- क्.ख्भ् करोड़ रुपए से बनेगा मॉडर्न पार्क

- ख्8 जून को शुरू फ् जुलाई को बंद हुआ काम

यह होने हैं काम

- आउटडोर जिम

- फूड कोर्ट

- स्प्रिंकलर सिस्टम

- चिल्ड्रंस प्ले एरिया

- गजेबो, लैंप पोस्ट

- सेग्रेटेड गार्बेज बीन्स

- पाथवे, जॉगिंग ट्रेक

- पब्लिक कंवीनिएंस

वर्ष ख्008 में अक्षर विहार को रेनोवेट कराया था। कई वर्षो बाद फिर अक्षर विहार संवरना शुरू हुआ था। मानसून सत्र में रोड वर्क नहीं होते लेकिन बिल्डिंग निर्माण में कोई बाधा नहीं है।

सुप्रिया ऐरन एक्स मेयर

मानसून का सीजन शुरू होने की वजह से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। यह सीजन खत्म होने के बाद फिर काम शुरू हो जाएगा। यह शासनादेश जारी हुआ है।

राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त

नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सभी सफेदपोश हैं। विगत भ् वर्षो में तमाम फर्जीवाड़े हुए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां भी कुछ ऐसा ही होगा।

राजेश अग्रवाल, पार्षद, गांधी उद्यान

अक्षर विहार पार्क की स्थिति बेहद खराब है। बेशकीमती जमीन और लोकेशन की दुर्दशा नगर निगम के अधिकारी कर रहे हैं। बहानेबाजी नहीं काम हो।

राशु अग्रवाल, बिजनेसमेन