JAMSHEDPUR : साकची जामा मस्जिद में क्0 हजार से ज्यादा नमाजी अलविदा जुमा की नमाज अदा करेंगे। इसके लिए यहां खास इंतजाम किए गए हैं। वजू के लिए लोगों को आसानी के लिए बाहर कई ड्रम में पानी रखा जाएगा। यहां हर साल की तरह दोपहर को रूट डायवर्ट किया जाएगा क्योंकि नमाजियों की एक बड़ी तादाद सड़क पर होगी। साकची जामा मस्जिद में अलविदा जुमा में सबसे ज्यादा मजमा होता है। आसपास के लोग भी साकची जामा मस्जिद में अलविदा जुमा पढ़ने आते हैं। यहां अलविदा जुमा और ईद की नमाज मौलाना अतहर गजाली पढ़ाएंगे। इसके अलावा जुगसलाई, मानगो, टेल्को, गोलमुरी, रानीकुदर, शास्त्रीनगर, बर्मामाइंस आदि इलाकों में भी अलविदा जुमा के मौके पर नमाज अदा की जाएगी।

ईद पर सुबह छह बजे से नो इंट्री

ईद पर सोमवार या मंगलवार को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक नो इंट्री रहेगी। उपायुक्त डा। अमिताभ कौशल, एसएसपी और डीएसपी ट्रैफिक ने नो इंट्री संबंधित आदेश जारी कर दिया है। नो इंट्री सुबह छह बजे से रात क्क्.00 बजे तक के लिए लगाई गई है।