1- किसी भी फील्ड या जॉब को चूज करने से पहले उसके बारे में सब कुछ जानना एक बेहतर करियर प्लानिंग की शुरुआत होती है। आप जिस फील्ड में जाना चाहते हैं उसके लिये आप को मेहनत के साथ जानकारी होना बेहद जरूरी है।

2- आप को अपनी क्षमताएं पता होनी चाहिये। क्या उस नौकरी के अनुसार आपकी स्किल्स और मानसिकता मेल खाती है। स्किल्स तो फिर भी सीखी जा सकती हैं लेकिन मानसिकता बदलना बहुत मुश्किल होता है। हर किसी के बस की बात भी नहीं है। इसलिए सारी जानकारी लेकर गहरायी से सोचियेगा।

3- आप को पता है कि आप सही रास्ते पर हैं तो अगला कदम क्या होना चाहिये। क्या करना है और कैसे करना है आप को पता होना चाहिये। किन स्किल्स पर काम करना है। क्या पुराना छोड़ना है और क्या नया करना जिससे उस नौकरी में आगे ही आगे बढ़ा जा सके।

4- आज कि भागती-दौड़ती जिन्दगी में लोग काम को तवज्जो देते हैं। निजी जिन्दगी की तरफ़ ध्यान ही नहीं जाता। परिवार छूट जाते हैं। घर में शांति नहीं रहती, सिर्फ काम ही काम रह जाता है। अब देख लीजिये कि कैसे यह संतुलन बनाये रख सकते हैं आप।

5- करियर में आगे बढ़ने के लिए अपने किसी सीनियर का हाथ थामना बहुत जरूरी है। जो आपकी गलतियां बताये और उन्हें होने से भी रोके। उन्हें सुधारने के तरीके भी बताये। हम से कोई भी अकेला आगे नहीं बढ़ सकता किसी ना किसी मेंटोर या गाइड की आवश्यकता हर किसी को रहती है।

6- यह बहुत ही जरूरी है आज की दुनिया में क्योंकि जितने ज्यादा लोगों को आप जानते हैं। उनके साथ अच्छे सम्बन्ध रखते हैं उतने ही आपके चान्सेज बढ़ जाते हैं अपने काम में आगे बढ़ने के जैसे एक दूसरे का हाथ पकडे बिना आगे बढ़ना मुश्किल है।

7- नौकरी कभी ये देख कर नहीं करनी चाहिये की उसमे अच्छा पैसा है। काम आसान है। बल्कि यह देखिये करनी चाहिये कि दुनिया कहां जा रही है। जो काम आप कर रहे हैं उसका भविष्य क्या है। क्या आज से 5-10 साल बाद वो काम किसी को पसंद आएगा या उसकी जरुरत रह जायेगी या नहीं।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk