इन लोगों को फोर्ब्स की लिस्ट में मिली जगह

फोर्ब्स की लिस्ट में किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी का शामिल होना एक सम्मान की बात है। फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होने के लिए अन्य लोगों से हट कर कुछ अलग करना होता होता है। इस लिस्ट में सिर्फ उन्हीं लोगों का नाम है जिन्होंने कुछ नया करने की कोशिश की। अनुष्का शर्मा समेत फोर्ब्स की लिस्ट में ऐसे कई लोग शामिल हैं जिन्होंने उद्योग जगत और एशिया को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए। बता दें की इस लिस्ट में अंडर 30 में जगह बनाने के लिए करीब 300 लोगों को चुना गया था जिसमें से सिर्फ 30 लोगों को चुन कर सम्मानित किया गया है।

जानें फोर्ब्स के किन पैमानों पर खरी उतर कर अनुष्का शर्मा ने 30 अंडर 30 लिस्ट में हासिल की ये पोजिशन

अनुष्का शर्मा को इस वजह से मिली ये पोजिशन

अनुष्का शर्मा ने बतौर एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोडी़ से की थी जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। अभी तक अनुष्का शर्मा लगभग 19 फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिसमें से अभी 3 फिल्में रिलीज होना बाकी है। फोरेब्स मैगजीन ने अनुष्का को हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बताया। बाद में अनुष्का ने खुद का प्रोडक्शन हाऊस भी शुरू कर दिया था। अनुष्का ने हाल ही में अपना खुद का फैशन ब्रांड भी शुरू किया था जिसका नाम है नुश। अनुष्का ने इसका नाम रखने के लिए अपने नाम के नुश शब्द का प्रयोग किया है। अनुष्का को इन सब अचीवमेंट्स के लिए फोर्ब्स ने लिस्ट में 29वां स्थान दिया है।

जानें फोर्ब्स के किन पैमानों पर खरी उतर कर अनुष्का शर्मा ने 30 अंडर 30 लिस्ट में हासिल की ये पोजिशन

'परी' के हिट होने की ये थी बडी़ वजह

हाल ही में अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म परी रिलीज हुई थी। इसमें हॉरर किरदार खुद अनुष्का शर्मा ने भी निभाया था। परी फिल्म में पहली बार ऐसा हुआ था कि कोई बड़ी एक्ट्रेस खुद शैतान की भूमिका निभा रही रही थी। कई लोगों ने फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो कुछ को फिल्म खास नहीं लगी। फिलहाल फिल्म से जुडे़ एक सूत्र के मुताबिक फिल्म के हिट होने की बडी़ वजह थी फिल्म में एक सुपरस्टार का हॉरर रोल करना और फिल्म की अच्छी स्क्रिप्ट।

जानें फोर्ब्स के किन पैमानों पर खरी उतर कर अनुष्का शर्मा ने 30 अंडर 30 लिस्ट में हासिल की ये पोजिशन

जल्द ही बनेगी 'परी' की रिमेक

परी फिल्म एक अलग तरह की हॉरर स्टोरी थी। देखा जाए तो ये एक हॉरर लव स्टोरी थी जो पहले कभी बडे़ पर्दे पर नहीं देखी गई। अब कहा जा रहा है कि जल्द ही परी फिल्म का तमिल भाषा में रिमेक बनेगा। दरअसल तमिल इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स को ये फिल्म और स्क्रिप्ट इतने अच्छे लगे कि उन्होंने तमिल भाषा में इसका रिमेक बनाने की ठान ली है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस बात की घोषणा कर दी जाएगी।  

'परी' ने रिलीज से पहले और बाद, दोनों ही जगह की शानदार कमाई

पत्नी अनुष्का के साथ किराए के फ्लैट में रह रहे विराट कोहली, 15 लाख रुपये प्रति महीना देते है रेंट

विराट-अनुष्का के फैन हैं, तो उनको ऐसे KISS करते पहले नहीं देखा होगा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk