'सुई धागा' से ले सकती हैं दो दिन की छुट्टी

शाहरुख खान की फिल्म जीरो की शूटिंग पूरी कर अनुष्का इन दिनों वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। आय दिन सेट से अनुष्का की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जिसमें वो एक घरेलु महिला की तरह सिर पर पल्लू रखे नजर आ रही हैं। अनुष्का का जन्मदिन 1 मई को है और अनुष्का शर्मा ने अपने बर्थ डे को अपने पति विराट संग सेलीब्रेट करने के लिए सुई धागा के सेट से करीब दो दिन की छुट्टी ली है। बता दें अनुष्का का शादी के बाद पति विराट संग ये पहला बर्थ डे होगा।

शादी के बाद अनुष्का शर्मा अपने पहले बर्थ डे पर 'सुई धागा' छोड़ विराट कोहली संग यहां करेंगी ग्रैंड पार्टी

विराट संग अनुष्का यहां मनाएंगी बर्थ डे

खबरों के मुताबिक विराट और अनुष्का शादी के बाद अनुष्का का पहला जन्मदिन श्रीलंका में मनाएंगे। कहा जा रहा है अनुष्का सुई धागा के सेट से छुट्टी लेकर खुद ही श्रीलंका जाएंगी विराट से मिलने। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि श्रीलंका के खेलमंत्री दयासिरी ने खुद विराट को श्रीलंका आने का निमंत्रण दिया है और कहा की अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन यहां भी बिताएं। दयासिरी ने कहा कि आप हमारे लिए मेहमान हैं और यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दयासिरी विराट के फॉलोवर हैं और उनकी बैटिंग के बहुत बडे़ फैन हैं।

शादी के बाद अनुष्का शर्मा अपने पहले बर्थ डे पर 'सुई धागा' छोड़ विराट कोहली संग यहां करेंगी ग्रैंड पार्टी

अनुष्का के बर्थ डे पर ये होगें मौजूद

कहा जा रहा है कि अनुष्का विराट संग शादी के बाद अपना पहला बर्थ डे मनाएंगी और इस मौके पर अनुष्का के साथ सिर्फ विराट कोहली ही नहीं बल्कि कई और लोग भी नजर आएंगे। अनुष्का के बर्थ डे पर रिपोर्ट के मुताबिक उनका और विराट का परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद होगें। अपने बर्थ डे को अनुष्का कुछ ही लोगों के साथ सेलीब्रेट करना चाहती हैं इसलिए इस मौके पर कम ही लोग होगें। फिलहाल अनुष्का विराट संग अपना बर्थ डे कहां मनाएंगी ये तो अब तक कंर्फम नहीं हुआ है। बता दें अनुष्का और विराट ने शादी के बाद भी अपने कामों से ब्रेक नहीं लिया और अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बखूबी निभा रहे हैं।  

शादी के बाद अनुष्का शर्मा अपने पहले बर्थ डे पर 'सुई धागा' छोड़ विराट कोहली संग यहां करेंगी ग्रैंड पार्टी

IPL 2018 : पति का मैच देखने स्टेडियम पहुंची अनुष्का, ऐसे किया चियर कोहली देखते रह गए

दीपिका से लेकर अनुष्का तक 10 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्हें आप इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk