-दो दिनी एप हैकाथन कॉम्पटीशन का सीएम ने किया इनॉग्रेशन

-हेल्थ केयर, पेमेंट मैकेनिज्म, ऑनलाइन-ऑफलाइन सर्विस को आईटी से पारदर्शी बनाने की कवायद

-देश भर से जुटे हैं कई प्रतिभागी

RANCHI: झारखंड आईटी क्षेत्र में अपनी पहचान लगातार बनाते जा रहा है। आईटी के उपयोग से हर कुछ आसान हो रहा है। सिस्टम में ट्रांसपीरेंसी आ रही है। अब इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का यूज राज्य के लोगों तक पहुंचाने में मोबाइल भी सशक्त माध्यम बन गया है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वह शनिवार को होटल बीएनआर चाणक्या में दो दिनी एप हैकाथन ख्0क्भ् का उद्घाटन कर बोल रहे थे। एप हैकाथन ख्ब् घंटे सॉफ्टवेयर डेवलप करने की प्रतियोगिता है।

विनर को ईनाम भी मिलेगा

एप हैकाथन ख्0क्भ् का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ आईटी झारखंड की ओर से किया गया है। दो दिवसीय मोबाइल एप हैकाथन में शामिल होने के लिए देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से और राज्य के कई प्रतिभागी लगातार ख्ब् घंटे सॉफ्टवेयर डेवलप करेंगे। इसमें विजेताओं को ईनाम भी मिलेगा। फ‌र्स्ट विनर को एक लाख, सेकेंड को भ्0 हजार, थर्ड को ख्भ् हजार और स्पेशल प्राइज ख्भ् हजार रुपए मिलेंगे।

स्टार्ट अप कल्चर को बढ़ावा

आईटी सचिव सुनिल कुमार वर्णवाल ने बताया कि एप हैकाथन ख्0क्भ् का उदद्ेश्य सॉफ्टवेयर डेवलप कर हेल्थ केयर, पेमेंट मैकेनिज्म, ऑनलाइन-ऑफलाइन सर्विस जैसी सेवाओं को आईटी के माध्यम से सशक्त व पारदर्शी बनाना है। इसके माध्यम से झारखंड में स्टार्टअप कल्चर को प्रोत्साहित करना है।

नवोत्थान का लोकार्पण कल

नेशनल न्यूज एजेंसी हिन्दुस्तान समाचार की पत्रिका नवोत्थान के झारखंड स्पेशल अंक का लोकार्पण ख् नवंबर को किया जा रहा है। इसमें चीफ गेस्ट झारखंड के सीएम रघुवर दास मौजूद रहेंगे। उनके अलावा इस कार्यक्रम में लोकार्पणकर्ता व मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश(भैयाजी)जोशी, सरकार्यवाह, आरएसएस भी होंगे। मौके पर हिन्दुस्तान समाचार बहुराज्यीय सहकारी समिति लि। के सचिव श्रीराम जोशी व सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ। नंद कुमार यादव भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (एटीआई) में होगा।

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका हुई नवोत्थान

बताते चलें कि हिन्दुस्तान समाचार की नवोत्थान लेख सेवा अब नवोत्थान राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में प्रकाशित हो रही है। इसका कार्यालय नीलांबर अपार्टमेंट, अशोक कुंज, अरगोड़ा में है। आयोजन समिति में अजीत कुमार, विजय अग्रवाल, डॉ। राजेश कुमार, डॉ। रश्मि के अलावा सुजीत झा शामिल हैं।