जब जह्नावी की तस्वीरों से मचा बवाल

जह्नावी इन दिनों बॉलीवुड का उभरता सितारा हैं इसलिए हर किसी की नजर उन पर हमेशा बनी रहती है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जह्नावी की तस्वीरों का इस्तेमाल करके एक वेब पोर्टल ने खबर बना डाली। उस खबर को पढ़ने के बाद इन दिनों बहन का ख्लाल रखने में व्यत एक्टर अर्जुन कपूर गुस्से से आग बबूला हो गए। अर्जुन कपूर ने गुस्से में आकर अपने ट्वीटर से एक पोस्ट शेयर की। अर्जुन ने ट्वीट में लिखा 'ये वेबसाइटट अपने पाठकों की अटेंशन के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। ये शर्मनाक हैं कि उनकी आंखें औरतों में जानें क्या देखने के लिए व्यत है। ये हमारा देश है जो कुछ इस तरह महिलाओं को देखता है। शर्म आती है।'

फॉलोवर्स ने भी दिए ये रिएक्शन

कुछ फॉलोवर्स अर्जुन के साथ थे तो कुछ उनके खिलाफ। वैसे एक फॉलोवर्स ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'ये बहुत घटिया हरकत है। आज कल मीडिया हाऊसेज को जाने क्या हो गया है वो अपने फायदे के लिए कुछ भी कर रहे हैं।' एक ने लिखा 'लोगों को अब कपिल की तरह बिहेव करना चाहिए यानी वेबसाइट्स को कुछ भी बकना चाहिए। बर्दाश्त के बाहर हो रहा है। नॉनसेंस मीडिया।' एक और यूजर ने लिखा 'आज कल मीडिया हाऊस बदतमीज हो चले हैं। जर्नलिस्म को इनसे शर्म आनी चाहिए। एक और बेशर्म पोर्टल आ गया।' एक ने लिखा 'वैसे सुनने में अच्छा तो नहीं लग रहा पर कर्मा लौट कर वापस आता है।'

बोनी कपूर की बुरे वक्त में इस तरह की मदद

श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन कपूर इतने समझदार हो गए हैं कि अपनी जिम्मेदारियां समझने लगे हैं। सिर्फ अर्जुन कपूर ही नहीं उनकी बहन अंशुला कपूर भी अपने परिवार के करीब आते दिख रहे हैं। श्रीदेवी के निधन पर अर्जुन अपनी शूटिंग बीच में ही छोड़ कर मुंबई फौरन रवाना हुए थे। बाद में अपने पिता बोनी कपूर के साथ मिल कर मां श्रीदेवी का दुबई से पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में अर्जुन कपूर नजर आए थे। उसके बाद परिवार को नॉर्मल करने के लिए जह्नावी कपूर ने भी कपूर फैमली के लिए डिनर का आयोजन किया। इस तकह बहन भाई के बीच दूरियों की खाई भर गई। अब अर्जुन जह्नावी और छोटी बहन खुशी का बहुत ख्याल रखते हैं।

Spotted: पूजा बेदी की बेटी आलिया के साथ नजर आए हर्षवर्धन कपूर

भाई अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची जाह्नवी और खुशी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk