Ranchi : शहर में दुर्गा पूजा भव्य रुप से मनाने की परंपरा है। बड़े-छोटे दर्जनों पंडाल बन रहे हैं। पंडालों को कलाकार अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। इन पंडालों में मां दुर्गा विराजेंगी। खास बात है कि पंडालों के डेकोरेशन पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इन पंडालों में मां की आकर्षक प्रतिमा का श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। आखिर पंडालों में मां की प्रतिमा को क्या लुक दिया जा रहा है, आई नेक्स्ट ने इसका लिया जायजा।

देशप्रिय क्लब में बंगाली परंपरा

देशप्रिय क्लब में बंगाली परंपरा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। कई सालों से चली आ रही परंपरा आज भी यहां देखी जा सकती है। बंगला ढाक यहां का विशेष आकर्षण है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा मूर्तिकार माखन चंद्र पाल पिछले फ्भ् सालों से बनाते आ रहे हैं। इस साल भी मां मूर्ति में बांग्ला टच देखने को मिलेगा। खासकर देवी की आंखें अदभुत दिखेंगी।

इको फ्रेंडली होगी मां की प्रतिमा

राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल में इस बार मां की प्रतिमा इको फ्रेंडली होगी। यहां मां के नौ रुपों के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा जूट और प्योर सुतली से तैयार की जा रही है। प्रतिमा में रंग नहीं भरा गया है। मिदनापुर के मूर्तिकार पिछले चार महीनों से मां की प्रतिमा बनाने में जुटे हुए हैं।

राजस्थानी मॉडल में होगी प्रतिमा

कांटाटोली चौक के पास नेताजी पूजा क्लब के पंडाल में राजस्थानी मॉडल में मां की प्रतिमा देखने को मिलेगी। स्थानीय मूर्तिकार अजय पाल मूर्ति बना रहे हैं। यहां मां की पूजा-अर्चना परंपरागत तरीके से मनाने की परंपरा रही है।

सोलह फीट की होगी प्रतिमा

गीतांजलि पूजा क्लब, मोरहाबादी में भी मां की इको फ्रेंडली प्रतिमा बनाई जा रही है। चना दाल, तिल, राहर दाल, राजमा, जीरा, काली मिर्च, उड़द दाल, मूंग दाल, पोस्ता दाना और सूजी जैसे खाद्य पदार्थो का इस्तेमाल मूर्ति निर्माण में किया जा रहा है। खास बात है कि यहां मां दुर्गा की प्रतिमा क्म् फीट ऊंची होगी।

हस्तिनापुर का दिखेगा नजारा

रांची रेलवे स्टेशन का पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को महाभारत काल के हस्तिनापुर की झलक देखने को मिलेगी। पंडाल को हस्तिनापुर का लुक दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, यहां धृतराष्ट्र-गांधारी विवाह, द्रौपदी-अर्जुन विवाह, जुए में द्रौपदी को हारना, द्रौपदी का चीरहरण, कौरव-पांडव युद्ध, भगवान कृष्ण का गीता उपदेश की झलक देखने को मिलेगी।

आकर्षक होगी मां की प्रतिमा

अपर बाजार स्थित बकरी बाजार का पूजा पंडाल जितना भव्य होता है, उतनी ही आकर्षक मां की प्रतिमा होती है। इस बार यहां मां की प्रतिमा की साइज विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। पंडाल में सभी मूर्तियों में एकरूपता देखने को मिलेगी।

पंडाल के चारों ओर होंगी मूर्तियां

चर्च रोड पूजा क्लब की खासियत है कि यहां पंडाल की सजावट के लिए मूर्तियों का इस्तेमाल किया जा रह रहा है। पंडाल के चारों ओर मूर्तियों से सजावट का काम चल रहा है। यहां छोटी-बड़ी कई मूर्तियां देखने को मिलेंगी।

मूर्ति में रंग का इस्तेमाल नहीं

हरमू रोड स्थित हरित भवन के पंडाल में मां की जिस प्रतिमा का दर्शन श्रद्धालु करेंगे, उसमें रंगों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। डेकोरेटिव स्टोन से मूर्ति की सजावट की जा रही है। रंग-बिरंगे स्टोन से बनी मां की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगा।