- पिछले 30 सालों से यूपी बैडमिंटन संघ की कुर्सी पर रहे मौजूद

- इनकी मनमानी के चलते यूपी ओलम्पिक संघ ने भी किया किनारा

- जनवरी में यूपी ओलम्पिक संघ से भी हटाए गए

LUCKNOW :

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के पूर्व सचिव डॉ। विजय सिन्हा से सिर्फ इस खेल के लोग ही नहीं परेशान थे। अन्य संघों में भी उनके पास महत्वपूर्ण पद था और वे वहां भी मनमानी पर उतारूहो गए थे। इनकी मनमानी के चलते अन्य संघों के लोगों ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इतना ही नहीं यूपी बैडमिंटन अकादमी में मनमानी करने वाले डॉ। विजय सिन्हा ने रीवर बैंक कॉलोनी के आवास पर भी जबरदस्ती कब्जा कर रखा था। पहले खुद और उसके बाद यहां भी अपने बेटे को गैरकानूनी तरीके से यह सम्पत्ति उसके सुपुर्द कर दी थी।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व सचिव पद पर डॉ विजय सिन्हा की हुकूमत पिछले 30 सालों से बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश की बैडमिंटन की दुनिया में उन्हीं का सिक्का चलता था। जो वह चाहते थे, वहीं होता था। मजाल थी जो किसी की उनके खिलाफ आवाज बुलंद कर पाता। जूनियर और सीनियर खिलाड़ी भी ना चाहते हुए भी उनकी हां में हां मिलाने को मजबूर हो जाते। डॉ विजय सिन्हा अपने रसूख के दम पर उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ में भी महत्वपूर्ण पद पर कब्जा किया। इस संघ में उन्होंने कोषाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। यहां पर भी वह अपने मनमानी करने लगे थे। ऐसे में संघ के अन्य पदाधिकारी परेशान हो गए। इसी के चलते सर्वसम्मति ने डॉ विजय सिन्हा को इसी साल 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ से भी बाहर कर दिया गया है। यहां से हटाए जाने पर भी उन्होंने खासाी नाराजगी जाहिर की और सभी को देखे लेने की बात कही। सत्ता के गलियारों तक अपनी धमक का एहसास करने वाले डॉ विजय सिन्हा का आवास रीवर बैंक कालोनी में है। जिस आवास में वह रहते हैं, वह आवास बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष फजील अहमद के नाम से एलॉट था। उनके हटने के बाद डॉ। विजय सिन्हा ने यहां पर कब्जा कर लिया और खुद रहने लगे। इतना ही नहीं डॉ विजय सिन्हा ने इस आवास को भी अपने बेटे निशांत सिन्हा के नाम गैर कानूनी तरीके से स्थानान्तरित करा दिया।

डॉ विजय सिन्हा के एक के बाद एक फर्जी खेल सामने आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ बैडमिंटन अकादमी में ही नहीं अन्य जगह भी अपना कब्जा जमा रखा था। लेकिन जब लोगों को उनकी सच्चाई का पता चला तो लोग किनारे होते गए।

- जंग बहादुर सिंह

मुख्य सुरक्षा अधिकारी, यूपी बैडमिंटन अकादमी