JAMSHEDPUR : ख्ख् से ख्9 मई तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा। कथा की शुरुआत दोपहर तीन बजे होगी, जो शाम के छह बजे तक चलेगी। व्यासपीठ पर विराजित होंगे कथावाचक और वृंदावन में समर्पण गौशाला के संस्थापक संजीव कृष्ण ठाकुर। सात दिवसीय कथा का आस्था चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। कथा का आयोजन श्रीराधा माधव सेवाश्रम चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

संजीव कृष्ण ठाकुर करेंगे प्रवचन

बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन से जुड़े प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवा कथावाचक संजीव कृष्ण ठाकुर शहर में पहली बार आ रहे हैं। उनके साथ ख्भ् लोगों का दल भी आएगा। संवाददाता सम्मेलन में अशोक भालोटिया, अशोक अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, विनोद शर्मा, सुशील अग्रवाल, आचार्य संजीव द्विवेदी आदि उपस्थित थे। कथा के तीसरे दिन वामन अवतार प्रसंग होगा और उत्सवों की श्रृंखला यहीं से आरंभ होगी। चौथे दिन श्रीराम-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही उत्सवों का क्रम आगे बढ़ेगा जो पांचवें दिन श्रीकृष्ण लीलाओं को दिखाते हुए छठे दिन रुक्मिणी विवाह तक चलेगा। प्रकाश ने बताया कि ख्9 मई को कथा सुबह नियमबद्ध होकर ग्रहण करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को संजीव कृष्ण ठाकुर दीक्षा मंत्र देंगे।