छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: हर साल की तरह इस साल भी दैनिक जागरण की ओर से सीमा पर तैनात सेना के जवानों की कलाइयों पर सजने के लिए राखियां भेजी जाएंगी। शहर के तमाम स्कूलों की नन्हीं बहनों ने सीमा पर भारत माता की रक्षा कर रहे जवानों की कलाइयां राखियों से जगमग करने के लिए भरपूर तैयारियां की है। एक से बढ़कर एक उम्दा राखियां तैयार की हैं तो छात्रों ने ग्रीटिंग कार्ड भी तैयार किए हैं। सोमवार को जमशेदपुर पहुंचने के बाद भारत रक्षा पर्व का वाहन शहर के तमाम स्कूलों से राखियां व ग्रीटिंग कार्ड संग्रहित कर शाम को चार बजे शहर से रवाना हो जाएगा। दरअसल, दैनिक जागरण की ओर से हर साल रक्षा बंधन के मौके पर 'भारत रक्षा पर्व' का विशेष आयोजन किया जाता है। इसके तहत एक सुसज्जित वाहन देश के 13 शहरों से होते हुए देश के बॉर्डर तक जाता है और सीमा की रक्षा कर रहे जवानों तक देश भर से भेजी गई राखी पहुंचाता है। 13 शहरों में घूमने के दौरान यह वाहन स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई राखी व ग्रीटिंग्स एकत्रित कर सैनिकों के लिए सहेज कर ले जाता है। यह वाहन इस साल भी 24 जुलाई को जमशेदपुर आएगा और शहर के स्कूलों से राखी व ग्रीटिंग लेकर सीमा की ओर रवाना होगा।

सुबह नौ बजे जुस्को स्कूल

सोमवार को बिष्टुपुर स्थित जुस्को स्कूल साउथ पार्क में सुबह नौ बजे भारत रक्षा पर्व वाहन पहुंचेगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेना के जवानों की कलाइयों पर राखी बांधने के बाद राखियां लेकर वाहन रवाना होगा। यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सोनारी आर्मी कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नीरज कुमार, सिटी एसपी प्रशांत आनंद और सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट एस कुमार छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे और हरी झंडी दिखाकर वाहन को दूसरे स्कूलों के लिए रवाना करेंगे।

ये है रूट चार्ट

-सुबह 10.45 बजे सेंट मेरीज ¨हदी हाई स्कूल बिष्टुपुर

-11.15 बजे सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल बिष्टुपुर

-11.45 बजे आरएमएस हाई स्कूल बालीचेला सोनारी

-12.15 बजे डीएवी ग‌र्ल्स हाई स्कूल सोनारी

-12.40 बजे एडीएलएस सोसाइटी हाई स्कूल साकची

-1.00 बजे साउथ प्वाइंट एकेडमी मानगो

-1.15 बजे ब्ल्यू बेल्स हाई स्कूल मानगो

-1.30 बजे आरवीएस एकेडमी से राखियां संग्रह करते हुए शाम चार बजे वाहन शहर से रवाना होगा।