भारतीय टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मेरठ में आज उनके घर पर सुबह से ही जश्न का माहौल है। घर पर सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में घुड़चढ़ी की रस्म हो गई है।
बुधवार शाम भुवी के घर पर हल्दी की रस्म आदयगी की गई। इस दौरान घर की सभी महिलाओं ने भुवनेश्वर को हल्दी लगाई और जमकर डांस किया। महिला संगीत कार्यक्रम में लोक गीत, पंजाबी गीत और हिंदी फिल्मी गीतों का ऐसा तड़का लगा कि परिवार अपनी-अपनी पसंदीदा धुन पर झूम उठा।
हल्दी के बाद मेहंदी की रस्म भी पूरी की गई। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
गुरुवार सुबह भुवी को दूल्हा बनाकर घुड़चढ़ी की रस्म पूरी की गई। लाल पगड़ी और क्रीम कलर की शेरवानी में भुवनेश्वर काफी डैशिंग लग रहे थे।
भुवी व नूपुर की शादी आज दिन में बाईपास पर होटल ब्राउरा में होगी। इसकी शुरुआत गंगानगर में उनके घर से घुड़चढ़ी से हो गई। इसके बाद होटल पहुंचकर शादी संपन्न होगी। शाम के चार बजे विदाई समारोह है और रात आठ बजे से वहीं पर रिसेप्शन होगा।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk