अभी 140 से अधिक हैं संभावित उम्मीदवार

नई दिल्ली (प्रेट्र)। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कल दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल रहे। इसके बाद रात में पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को पहली सूची जारी की है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो पार्टी दूसरी सूची में भी लगभग इतने ही नाम घोषित कर सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बाकी सीटों पर करीब 140 से अधिक लोगों को संभावित उम्मीदवारों तौर पर शामिल कर चुकी है। इसका बहुत जल्द औपचारिक ऐलान होगा।

कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश

वहीं भारतीय जनता पार्टी कनार्टक में सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने की कोशिश में है। इसकी पहली सूची को देखकर साफ लगता है कि यह सत्ता में वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं बतादें कि भाजपा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को इस बार शिकारीपुरा से टिकट दिया है। भाजपा को यहां इनसे काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केएस इश्वरप्पा शिवामोगा सीट चुनावी मैदान में हाथ आजमाएंगे। वहीं राज्य के वयोवृद्ध नेता जगदीश शेट्टर भी चुनाव के उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर इस बार हुबली धरवाड से चुनाव में उतरेंगे।

12 मई को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे

गौरतलब है कि कनार्टक में 12 मई को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 17 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। वहीं नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। इसके बाद 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं इसके बाद 27 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके ठीक तीन दिन बाद 15 मई को मतगणना कराई जाएगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल होगा। बतादें कि बीते विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 225 सीटों में कांग्रेस के खाते में 122 सीटें आई थीं। वहीं विपक्षी भाजपा के पास 43 सीटे थीं। यहां वर्तमान कांग्रेस सरकार का कार्यकाल 28 मई को पूरा होने वाला है।

CBSE: ऐसे हुआ था 12वीं अर्थशास्त्र का पेपर लीक, गिरफ्तार हुए तीन लोगों ने बताया पूरा मास्टर प्लान

National News inextlive from India News Desk