शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर 1945 में बिहार के पटना जिले में हुआ था। उन्होंने पटना साइंस कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेली। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 2002 से 2003 तक अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में वो हेल्थ और फैमिली वेल्फेयर के कैबिनेट मंत्री रहे। दो बार उन्हें लोक सभा के सदस्य के रूप में चुना गया। भारतीय जनता पर्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरआत करने वाले सिन्हां ने राजेश खन्ना के खिलाफ अपना पहला चुनाव लड़ा था।

अभिनेता से राजनेता : जिंदगी में सिर्फ एक सुपरहिट फिल्‍म देने वाला हीरो आया राजनीति में

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। राजेश खन्ना ने आखिरी खत फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1969 से 1971 के बीच में उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी जो अभी तक रिकॉर्ड है। इसे कोई नहीं तोड़ पाया। कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्होंने लोक सभा का चुनाव भी लड़ा। नई दिल्ली से 1992 से 1996 के बीच में वो लोक सभा का सदस्य भी रहे। राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने कांग्रेस का चुनाव प्रचार करना शुरु किया था। राजेश खन्ना ने 1992 में उसी लोकसभा सीट से अपने दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा को 25 हजार वोटों से हराया था।

अभिनेता से राजनेता : जिंदगी में सिर्फ एक सुपरहिट फिल्‍म देने वाला हीरो आया राजनीति में

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को हुआ था। वो एक्टर, प्रोड्यूसर और नेता भी थे। राजनीति में विनोद खन्ना काफी सक्रिय रहते थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। 1998 से 2009 के बीच वो गुरुदासपुर से एमपी भी रहे। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में वो संस्कृति और पर्यावरण मंत्री भी रहे। विनोद खन्ना अपने आसमान को छूते करियर को छोड़कर ओशो के आश्रम चले गए थे।

अभिनेता से राजनेता : जिंदगी में सिर्फ एक सुपरहिट फिल्‍म देने वाला हीरो आया राजनीति में

मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन

मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन का जन्म 17 जनवरी, 1917 को हुआ था। उन्हें एम जी आर के नाम से भी जाना जाता था। वे तमिल फिल्मों के अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। वर्ष 1977 से लेकर 1987 में उनके निधन तक वे भारत के तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म श्रीलंका के कैन्डी नाम स्थान पर हुआ था। वो लगातार दस वर्षो तक तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद पर रहे।

अभिनेता से राजनेता : जिंदगी में सिर्फ एक सुपरहिट फिल्‍म देने वाला हीरो आया राजनीति में

नन्दमूरि तारक रामाराव

नन्दमूरि तारक रामाराव यानी एन.टी. रामा राव का जन्म 28 मई 1923 में हुआ था। वो एक फिल्मी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं राजनेता थे। उन्होने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। एनटीआर उनका निक नेम हैं। राज्य को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए उन्होंने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की। जब एन.टी. रामा राव ने राजनैतिक पारी की शुरूआत की उस समय वह एक लोकप्रिय अभिनेता थे। एन.टी. रामा राव आंध्र-प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री थे। 1983 से 1994 के बीच वह तीन बार इस पद के लिए चुने जा चुके थे।

अभिनेता से राजनेता : जिंदगी में सिर्फ एक सुपरहिट फिल्‍म देने वाला हीरो आया राजनीति में

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk