वॉटसन और डेकॉटा को पीछे छोड़ प्रियंका जीतीं खूबसूरती की रेस
एक अमेरिकन कंपनी बेजनेट के सर्वे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला घोषित किया गया है। प्रियंका के आगे जहां हॉलीवुड पॉप स्टार बियांसे हैं तो वहीं हैरी पॉटर फेम हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा वॉटसन और फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे स्टार जॉनसन डेकॉटा उनसे पीछे रह गयी हैं। जाहिर है प्रिंयका चोपड़ा ने खूबसूरती के मामले में अपना जलवा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के 16 साल भी बनाये  रख है। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता था।

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सबसे सुंदर,मिस वर्ल्‍ड के बाद बनी दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला


प्रियंका ने किया धन्यवाद
इस सलेक्शन से खुश प्रियंका ने ट्वीट करके अपने फैंस और सर्वे कराने वाली कंपनी बेजनेट को धन्यवाद दिया है उन्होंने ये भी लिखा है कि बेयांसे उनके लिए भी नंबर वन हैं।

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सबसे सुंदर,मिस वर्ल्‍ड के बाद बनी दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला

कौन हैं टॉप टेन महिलायें
इस फेहरिस्त में नंबर एक पर बेयांसे और नंबर दो पर प्रियंका के बाद, तीसरे स्थान पर टेलर हिल, चौथे पर एमा वॉटसन और पांचवे पर डेकॉटा जॉनसन हैं। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पिछले चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन छठे स्थान पर हैं। सातवें पर मार्गो रॉबी, आठवें पर एंजोलिना जोली, नवें पर फाह्रिये एव्केन और दसवें स्थान पर अलेक्सांद्रा दद्दारिओ हैं।

ब्लैक ब्यूटी बनीं सोनम कपूर का ऐसा स्टाइल देखते रह जाएंगे आप

जब शाहरुख ने किया प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिये प्रपोज

सलमान और जॉन ने किया करीना को प्रपोज, तभी शाहिद गोद में उठा कर ले भागे

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk