बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
1. रणवीर और वानी :
फिल्म बेफिक्रे में रणवीर और वानी ने किस सींस की लाइन लगा दी। फिल्म तो 9 दिसबंर को रिलीज होगी लेकिन ट्रेलर और गानों ने ही दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
2. रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय :
पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में फवाद खान को लेकर विवाद तो हुआ ही, साथ ही ऐश्वर्या और रणवीर के इंटीमेट सींस ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
3. सिद्धार्थ और कटरीना :
फिल्म 'बार बार देखो' में सिद्धार्थ और कटरीना की हॉट जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म भले ही उतनी कमाई न कर पाई हो जितनी उम्मीद थी। इसके बावजूद कटरीना-सिद्धार्थ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
4. रणवीर और दीपिका :
रणवीर और दीपिका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' काफी चर्चित रही। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई। इसके साथ ही रणवीर-दीपिका की केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
5. अर्जुन और आलिया :
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जितनी भी फिल्में कीं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को दिल जरूर जीत लिया। अर्जुन-आलिया की फिल्म ' 2 स्टेट्स' में दोनों के प्यार और रोमांस ने दर्शकों के दिलों की धड़कने जरूर बढ़ा दीं।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
6. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर :
फिल्म 'आशिकी 2' में आदित्य और श्रद्धा की परफॉर्मेंस को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब थी। फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए थे।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
7. सैफ अली खान और दीपिका :
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' में सैफ अली खान और दीपिका की जोड़ी ने काफी अच्छा काम किया था। बड़े पर्दे पर इन दोनो की केमिस्ट्री लाजवाब है।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
8. शाहरुख खान और काजोल :
फिल्मी पर्दे पर हॉट जोड़ियों की बात की जाए तो शाहरुख-काजोल को कौन भूल सकता है। इन दोनों ने साथ-साथ कई फिल्में की हैं और हर बार दर्शकों से वाहवाही लूटी। शाहरुख-काजोल फिल्मी पर्दे की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
9. अनिल कपूर और श्रीदेवी :
साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर और श्रीदेवी ने अपनी हॉटनेस से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। अनिल-श्रीदेवी को पर्दे की सबसे हॉट जोड़ी भी माना जाता है।

बॉलीवुड की 10 जोड़ियां जिन्‍होंने पर्दे पर किया खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार
10. अमिताभ और रेखा :
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा की जोड़ी तो सदाबहार है। फिल्मी पर्दे से शुरु हुआ इनका रोमांस असल जिंदगी में भी नजर आया। हालांकि दोनों ने कभी खुलेआम इसका इजहार नहीं किया। फिर भी दर्शकों को यह जोड़ी हमेशा पसंद आई।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk