बॉलीवुड वालों को नहीं मिलेगी मेड सर्विस

'बुक मॉय बाई' एक वेबसाइट है। जो लोगों को घर के काम करने के लिए नौकर उपलब्ध करवाती है। बुक मॉय बाई के कस्टमर्स की लिस्ट में कई फिल्मी सितारे भी हैं। जिन्होंने ऑनलाइन मेड बुक कराई थी। ये कामवाली जब इनके घर काम करने गईं तो उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया। और ऐसे एक-दो नहीं बल्िक पांच मामले सामने आए हैं। इस वेबसाइट के मालिक अनुपम सिन्हल ने सेलेब्रिटीज का नाम लिए बिना उनके बुरे बर्ताव को सबके सामने लाकर रख दिया। साथ ही उन्होंने किसी भी फिल्मी सितारों को 'बुक मॉय बाई' की सर्विस देने से मना कर दिया। अनुपम का कहना है, उनके लिए अपने नौकरों की सुरक्षा और सम्मान ज्यादा बड़ा है।

इन पांच मामलों के बाद लगा बैन :

1. बुक मॉय बाई के सीईओ अनुपम बताते हैं कि, पहला मामला महाराष्ट्र में एक चर्चित महिला सेलेब्रिटी से जुडा है। यह फिल्मी स्टार उनके पास एक मेल मेड लेने आई थीं। पहले तो उन्होंने उस मेड को 4 हजार प्रति महीना तनख्वाह देने की बात कही। लेकिन अनुपम ने मना कर दिया, क्योंकि उनका 4 बीएचके का फ्लैट था और उसे दिन में 6 बार पूरा साफ करना था। अनुपम ने इतने कम पैसे में अपना कर्मचारी देने से मना कर दिया। बाद में यह सौदा 10 हजार प्रति महीना सैलरी में पूरा हुआ और वह महिला सेलेब्रिटी उस नौकर को अपने घर ले गईं। एक दिन मेड की मां का देहांत हो गया, उसे घर जाने के लिए छुट्टी चाहिए थी, लेकिन मालकिन ने उसे मना कर दिया।

2. दूसरा मामला भी एक अन्य महिला सेलेब्स से जुडा है। उनका मुंबई में एक बहुत बड़ा घर है। वह 3 करोड़ की गाड़ी से चलती है। लेकिन अपने मेड से किस तरह बर्ताव करते हैं, यह उन्हें नहीं आता। अनुपम बताते हैं कि, उनकी कंपनी की पॉलिसी है कि अगर कोई मेड 6 महीने के भीतर नौकरी छोड जाता है तो वह फ्री रिप्लेसमेंट करते हैं। बस इसी का फायदा उठाकर इस महिला सेलेब्रिटी ने 2 महीने के भीतर 7 नौकरों को काम छोड़ने पर मजबूर कर दिया। वह उनका शोषण करती थी और उन्हें खाना तक नहीं देती थी।

3. तीसरा मामला तो मारपीट से जुड़ा है। इसमें मेड ने अपने मालिक के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया था। अनुपम बताते हैं कि, वह मेड उनके ऑफिस आई और उसने अपने ऊपर हुए अत्याचार का जिक्र किया। बाद में उस सेलेब्रिटी की शिकायत पुलिस में करनी चाही। लेकिन कामवाली ने मना कर दिया क्योंकि वह पुलिस स्टेशन के चक्कर काटना नहीं चाहती थी।

4. चौथा केस भी मारपीट और धमकी से जुड़ा है। इसमें सेलेब्रिटी ने कामवाली बाई के साथ काफी बुरा बर्ताव किया। यही नहीं वह उसे मारती-पीटती भी थी। जिसके डर से उस नौकरानी ने नौकरी छोड़ दी और अपने गांव वापस चली गई।

5. पांचवा मामला तो काफी हैरान करने वाला है। अनुपमत बताते हैं कि, इस सेलेब्रिटी ने सर्विस चार्ज देने से ही मना कर दिया था। और जब उनसे पैसे मांगे गए, तो कहने लगीं, 'वह पैसे नहीं देंगी, जो करना है कर लो'

अनुपम का ओरिजिनल ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां क्िलक करें : www.bookmybai.com

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk