- जाम लगाने पर आनन-फानन में पहुंची कई थानों की पुलिस

- सीओ सिविल लाइन के हाथ में आकर लगा पत्थर

Meerut: हापुड़ रोड स्थित सिंडिकेट बैंक में अचानक कैश खत्म होने पर जनता के सब्र का बांध टूट गया। घंटों से लाइन में लगी गुस्साई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते हंगामा पथराव में तब्दील हो गया। पत्थर लगने से दर्जनभर लोग चोटिल हो गए। साथ ही सीओ सिविल लाइन भी पत्थर लगने से चोटिल हो गए। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन बामुश्किल पुलिस ने मामला शांत कराया

150 लोगों पर पुर मुकदमा दर्ज

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बिना वजह कुछ असमाजिक तत्वों ने जनता को भड़काने का काम किया है। लगभग 150 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कुछ लोगों को चिंहित किया गया। जिन पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

यहां हुआ हंगामा

वहीं सुबह 11 बजे फिल्मिस्तान सिनेमा हॉल के पास बैंक ऑफ इंडिया में कैस खत्म होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक के अधिकारी उद्योगपतियों के काले धन को सफेद करने में लगे हुए हैं। जबकि गरीब लोगों को घंटों लाइन में खडे़ होने के बावजूद भी कैश नहीं मिल रहा है।

घटना नंबर 3

मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर गांव की शाखा सिडिकेंट बैंक में सुबह साढे़ दस बजे ही कैश खत्म हो गया। जिसके बाद लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने बैंक अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल लोगों को शांत किया।

पथराव करने वाले किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस की नजर में हर वो व्यक्ति है, जो माहौल को बिगाड़ना चाह रहा है। मामले में लगभग 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

-आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी

----