ये हैं मां की शादी से पहले जन्‍में मशहूर सेलेब्रिटीज

1. रेखा :

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा ने अपनी ऑटोबायोग्रॉफी में कई राज खोले। रेखा की मां का नाम पुष्पावली है और वह तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। रेखा की मां पुष्पावली ने तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर जैमिनी गणेशन के साथ कई फिल्में की थीं। इस दौरान दोनों का अफेयर शुरु हो गया। इस बीच रेखा का जन्म हुआ और बाद में रेखा की मां ने जैमिनी के साथ शादी की।

ये हैं मां की शादी से पहले जन्‍में मशहूर सेलेब्रिटीज

2. श्रुति हसन :

साउथ एक्ट्रेस श्रुति हसन सुपरहिट एक्टर कमल हसन की बेटी हैं। कमल अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद सारिका के साथ रहने लगे थे। कुछ समय बात ही सारिका के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। साल 1986 को सारिका ने श्रुति को जन्म दिया। उस समय सारिका और कमल की शादी भी नहीं हुई थी। दो साल बाद 1988 में दोनों की शादी हुई और 1991 में सारिका ने दूसरी बेटी अक्षरा हसन को जन्म दिया। बाद में 2004 में कमल और सारिका का तलाक हो गया।

ये हैं मां की शादी से पहले जन्‍में मशहूर सेलेब्रिटीज

3. मसाबा गुप्ता :

बॉलीवुड की मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं। नीना और क्रिकेटर विवियन रिर्चड्स का अफेयर काफी चर्चित रहा था। रिलेशनशिप की खबरों के बीच नीना की प्रेग्नेंसी की बात सामने आई। साल 1989 में नीना ने बेटी मसाबा को जन्म दिया और अकेले ही सिंगल मदर के तौर पर उसकी परवरिश की।

ये हैं मां की शादी से पहले जन्‍में मशहूर सेलेब्रिटीज

4. नोरा जोन्स

अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस नोरा जोन्स कॉन्सर्ट प्रोड्यूसर सु जोन्स और दिवंगत सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। पहली पत्नी से अलग होने के बाद रवि शंकर का अफेयर सु जोन्स से चला। इसके बाद 1979 में नोरा जोन्स का जन्म हुआ। बता दें, रवि शंकर और सु ने कभी शादी नहीं की थी। वे 1986 में अलग हो गए थे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk