- सीबीएसई ने हिंदी मास के ज्ञान देने के लिए जारी किया सर्कुलर

- इसी सत्र से स्कूलों में बच्चों को हिंदी महीनों की जानकारी

मेरठ- अब सीबीएसई स्कूलों के बच्चों में भारतीय संस्कृति का ज्ञान बढ़ाने के लिए हिंदी कैलेंडर के बारे में पढ़ाया जाएगा। इस साल से स्कूलों में बच्चों को हिंदी कैलेंडर के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि आने वाले युवाओं को कलेंडर के बारे में नॉलेज हो।

नहीं रहती है नॉलेज

सीबीएसई के अनुसार अक्सर आजकल के युवाओं को हिंदी कैलेंडर के बारे में जानकारी नहीं होती है, जिसके चलते व अपनी भारतीय परम्परा से पिछड़ते जा रहे हैं। उनको केवल अंग्रेजी के जनवरी, फरवरी मंथ की ही नॉलेज है।

त्योहारों की मिलेगी जानकारी

इसके तहत स्कूलों में क्लास छह से आठ तक के बच्चों को विभिन्न बड़ी तिथियों, महीनों के हिंदी में नाम व उनका महत्व, इसके साथ ही महत्वपूर्ण त्योहारों की पूरी जानकारी उनके महत्व के साथ दी जाएगी।

केवल याद रहते हैं अंग्रेजी डे

सीबीएसई के अनुसार अक्सर हमें अंग्रेजी डेज जैसे न्यू ईयर, सिस्टर डे, चॉकलेट डे आदि इस तरह के डेज तो याद रहते हैं। लेकिन हमें हिंदी दिवस, शिक्षक दिवस, शहीद दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिनों की भी जानकारी नहीं रहती है।

क्या कहते हैं स्कूल्स

ये बहुत अच्छी बात है, इससे बच्चों को उनकी भारतीय परम्पराओं के बारे में नॉलेज मिलेगी।

राहुल केसरवानी, सहोदय सचिव

बच्चों को भारतीय परम्पराओं से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी होना जरुरी है। ये बेहतर प्रयास है।

मधु सिरोही, प्रिंसिपल, एमपीजीएस

बहुत बढि़या है, इससे बच्चों में नॉलेज बढ़ेगी। सीबीएसई का प्रयास रहता है बच्चों को नॉलेज देना।

प्रेम मेहता, प्रिंसिपल, सिटी वोकेशनल