ALLAHABAD: दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की मुहिम से कंधे से कंधा मिलाते हुए शनिवार को चौक के व्यापारियों ने चायना बायकॉट फ्रंट के बैनर तले जागरण अभियान चलाया। दुकानदारों और ग्राहकों को चीन निर्मित सामानों के क्रय-विक्रय के बहिष्कार का संकल्प दिलाया। संयोजक आनंदजी टंडन ने कहा कि देश के सम्मान और रक्षा के लिए लोगों को चाइनीज सामानों की खरीद से दूरी बनानी होगी। सह संयोजक रामप्रसाद यादव ने कहा कि चीन अगर इंडिया पर धौंस दिखाएगा तो इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। अभियान में अनुराग उपाध्याय, संजय गुप्ता, बृजेश सिडाना, रेखा यादव, ओम प्रकाश सेठ, मो। सैफ, रजत चौबे, शिवम उपाध्याय, अतुल खन्ना, अंकित टंडन, नितिन अग्रहरि, सत्यम, धर्मा गुप्ता, सुधार गुप्ता, पूर्व पार्षद कुंवरजी टंडन, खत्री महासभा अध्यक्ष रामजी कपूर आदि ने दुकानों पर पम्फलेट बांटकर जन जागरण किया।

चाइनीज सामानों की जलाई होलिका

जनहित संघर्ष समिति की ओर से भारतीय सैनिकों के सम्मान में जानसेनगंज मार्केट में शनिवार शाम चाइनीज सामानों होलिका जलाई गई। प्रमिल केसरवानी, गौरीशंकर, शलभ पांडेय, रवि शुक्ला, सुशील जैन, हर्ष केशरी, रितेश आदि उपस्थित रहे।