1. फुशिंग 21 (औसत स्पीड - 350 किमी/घं)
चीन अगले महीने से दुनिया की सबसे तेज ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाने की तैयारी में है। नई पीढ़ी की यह बुलेट रेल 'फुशिंग' 21 सितंबर से परिचालन शुरू करेगी। करीब 350 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली यह ट्रेन बीजिंग और शंघाई शहरों के बीच की करीब 1250 किमी की दूरी मात्र 4.5 घंटे में पूरा करेगी। औसत स्पीड के मामले में यह ट्रेन नंबर वन है। अगर मैक्सिमम स्पीड की बात करें तो इस ट्रेन से ज्यादा तेज कुछ और ट्रेनें भी चली हैं।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
2. शंघाई मैग्लेव (सर्वाधिक स्पीड - 430 किमी/घं)
दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन चीन की शंघाई मैग्लेव है। इस ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 430 किमी/घं है। हालांकि यह औसतन 250 किमी/घं की स्पीड से दौड़ती है। इस ट्रेन की शुरुआत 2004 में की गई थी।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
3. हारमनी 380 ए (सर्वाधिक स्पीड - 416 किमी/घं)
यह दुनिया की दूसरी सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। यह भी चीन की पटरियों पर दौड़ती है। परीक्षण के दौरान हारमनी की मैक्सिमम स्पीड 416.6 किमी/घं दर्ज की गई थी। यह ट्रेन शंघाई और बीजिंग के बीच चलती है।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
4. एजीवी इटैलो (सर्वाधिक स्पीड - 360 किमी/घं)

साल 2007 में टेस्ट की गई यह ट्रेन अब इटली की सबसे तेज ट्रेनों में शुमार है। इस ट्रेन की मैक्सिमम स्पीड 360 किमी/घं है। यह करीब 190 किमी की दूरी को आधे घंटे से कम समय में तय कर लेती है।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
5. सीमेंस वेलरो (सर्वाधिक स्पीड - 350 किमी/घं)

स्पेन की सीमेंस वेलरो ट्रेन को एक बार 403 किमी/घं की स्पीड से चलाया गया था। हालांकि बाद में पैसेंजर्स की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए इसकी स्पीड 350 किमी/घं कर दी गई है।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
भारत की 5 सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनें :

1. गतिमान एक्सप्रेस (स्पीड - 160 किमी/घं)
यह ट्रेन हज़रत निजामुद्दीन से आगरा केंट तक चलती है। इसकी अधिकत्तम चाल 160 किमी प्रति घंटा (99 मील प्रति घंटा) है। जबकि औसत स्पीड 113 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन कुल 188 किमी की दूरी तय करती है। इसे साल 2016 में शुरु किया गया था। यह भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
2. नई दिल्ली - भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (स्पीड - 155 किमी/घं)

यह ट्रेन राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक चलती है। इसकी अधिकत्तम चाल 155 किमी प्रति घंटा है जबकि औसत चाल 87 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन कुल 702 किमी की दूरी तय करती है। गतिमान एक्सप्रेस के शुरू होने के पहले, इसे ही भारत की सबसे तेज ट्रेन होने का गौरव प्राप्त था।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
3. सियालदह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (स्पीड - 135 किमी/घं)
यह ट्रेन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सियालदह से नई दिल्ली तक चलती है। 135 किमी प्रति घंटा इसकी मैक्सिमम स्पीड है। जबकि औसत स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन कुल 1457 किमी की दूरी तय करती है।यह गाड़ी बिना रुके अपनी यात्रा पूरी करती है। केवल तकनीकी कारणों से ही यह रूकती है।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
4. नई दिल्ली - कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस (स्पीड - 130 किमी/घं)
नई दिल्ली से कानपुर तक चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की मैक्सिमम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। इसकी औसत स्पीड 88 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन 440 किमी की दूरी तय करती है। यह गाड़ी कानपुर “रिवर्स शताब्दी” के नाम से भी जानी जाती है।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी
5. मुम्बई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
भारत की व्यापारिक राजधानी और महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई से नई दिल्ली तक चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस की अधिकत्तम चाल 130 किमी प्रति घंटा है, जबकि इसकी औसत स्पीड 87 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रेन 1385 किमी की दूरी तय करती है।

चीन चलाने जा रहा है सबसे तेज बुलेट ट्रेन,भारत की स्‍थिति है ऐसी

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk