2013 में मां-बाप की हुई थी मौत, अब बच्चे ने लिया जन्म

बीजिंग (एएफपी): चाइना में हाल ही में पैदा हुए एक बच्चे के जन्म की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है, क्योंकि उसकी कहानी ही इतनी अजीब है। दरअसल 20 मार्च, 2013 में एक रोड एक्सीडेंट में माता-पिता Shen Jie और Liu Xi की मौत हो गई थी। इस हादसे के 4 साल बाद उनके बच्चे ने इस दुनिया में जन्म लिया है। बता दें कि इस बच्चे को एक सरोगेट मदर ने जन्म दिया है।

 

बच्चे के जन्म के लिए फर्टिलाइज्ड एंब्रियो का हुआ इस्तेमाल

दरअसल जिस समय Shen Jie और Liu Xi की मौत हुई थी उस वक्त वो दोनों संतान प्राप्ति के लिए अपना इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान उन दोनों का निषेचित भ्रूण यानि फर्टिलाइज्ड एंब्रियो तैयार किया गया था और वो ईस्ट चाइना के नानजिंग शहर के एक अस्पताल में सुरक्षित रखा था। इससे पहले की यह भ्रूण इंप्लांट किया जाता, उसके 5 दिन पहले ही कार एक्सीडेंट में इस कपल की मौत हो गई। ऐसे में उन दोनों को फर्टिलाइज्ड एंब्रियो लैब में ही रखा रहा।

 

कपल के फर्टिलाइज्ड एंब्रियो को पाने के लिए उनके मां-बाप ने लड़ी लंबी कानूनी लड़ाई

मरहूम कपल के पेरेंट्स चाहते थे कि वो फर्टिलाइज्ड एंब्रियो से सरोगेसी द्वारा बच्चा पैदा किया जाए, लेकिन चीन में सरोगेसी यानि किराए की कोख पूरी तरह से बैन है। ऐसे में सरोगेसी की चाहत रखने वाले कपल कई दूसरे एशियाई देशों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बुजुर्ग दादा दादी को सरोगेसी के लिए वो फर्टिलाइज्ड एंब्रियो दे दिया गया। चीन के सरकारी अखबार बीजिंग न्यूज के हवाले से बताया गया है कि बच्चे को चीन से सटे देश लाओस की एक सरोगेट महिला ने नौ दिसंबर 2017 को जन्म दिया था। इस बच्चे का नाम 'Tiantian या 'Sweet' रखा गया है। इस बच्चे के पेरेंटल ग्रांडफादर Hu Xingxian ने अखबार को बताया कि यह बच्चा हमेशा हंसता रहता है। उनका कहना है कि बच्चा अपने पिता की तरह दिखता है लेकिन उसकी आंखें मेरी बेटी जैसी हैं।

यह भी पढ़ें:

चीन ने बना ली है ऐसी रोड, जो दौड़ती कारों को करती है चार्ज, बाकी खूबियां भी हैं कमाल

डार्क मैटर के कारण ही एलियन और इंसानों के बीच संपर्क हुआ मुश्किल! नई रिसर्च में हुआ खुलासा

फ्रांस में बना दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड घर, 18 दिन में ही बन गया यह हाईटेक मकान

International News inextlive from World News Desk