-सेंट्रल गवर्नमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी से गूंज उठा मुख्यालय

-भारी धक्कामुक्की के बीच सैकड़ों कार्यकर्ता अरेस्ट, शाम को हुए रिहा

VARANASI

सेंट्रल गवर्नमेंट की नीतियों के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अगस्त क्रांति के दिन जोश के साथ केंद्र की नीतियों से नाराज कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और जब जिला मुख्यालय के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको घेर लिया। इसके बाद भी कांग्रेसजन मुख्यालय तक पहुंचने में सफल रहे।

बैरिकेडिंग कर रोका

मुख्यालय से कलेक्ट्रेट की ओर कूच करते ही पुलिस ने गेट के बाहर बैरिकेडिंग कर कांग्रेसजनों को रोक दिया। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को फांद कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उनको अरेस्ट कर लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक व धक्कामुक्की भी हुई। कुछ कार्यकर्ता पुलिस की उस गाड़ी के आगे भी बैठ गए जिससे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल पुलिस लाइन में ले जाया जा रहा था।

सैकड़ों हुए अरेस्ट

मौके से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां शाम तक सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ। राजेश मिश्र व पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय का चारो ओर चक्रमण करते हुए मेन गेट में घुसने का प्रयास करने लगे। बाद में पुलिस के रोकने के बाद पार्टी नेता वहीं जमीन पर बैठ गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी ने बनारस को क्योटो बनाने की घोषणा की थी मगर आज तक उस दिशा में कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा हथकरघा वस्त्र और कृषि उपकरणों को पूर्ण जीएसटी मुक्त करने, किसानों की पूर्ण कर्ज माफी एवं उन्हें समर्थन मूल्य का डेढ़ गुना भुगतान करने का भी पीएम ने चुनावी वादा किया था। लेकिन सब हवा हवाई साबित हो रहा है। शहर में हर ओर रोड, सीवर, पीने के पानी का संकट गहराया हुआ है पर मोदी और योगी का इस ओर ध्यान ही नहीं है। चेताया कि यदि इसी तरह सरकार का लचर रवैया रहा तो पार्टी और उग्र रूप से प्रदर्शन को बाध्य होगी। अरेस्ट होने वालों में विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, सतीश चौबे, प्रो। सतीश राय, अनिल श्रीवास्तव, डॉ। प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र सिंह, राकेश चंद्र, हर्षवर्धन सिंह, दिग्विजय सिंह, डॉ। जेपी सिंह, जितेंद्र सेठ, रामसुधार मिश्र, महेश सिंह, शिवनारायण पांडेय, नीतेश सिंह, वीरेंद्र कपूर, मनीष चौबे, संजय सिंह डाक्टर, हरीश मिश्रा, प्रभात वर्मा, राजेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।