इनके चेहरे और हाथ-पैर पर तफरी करते हैं बिच्छू
थाईलैंड की रहने वाली कंचना कैथ्यू अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में स्कॉर्पियन क्वीन के नाम से फेमस हो गई हैं। रिसेंटली थाईलैंड के पटाया में ‘Believe it or Not’ म्यूजियम में उन्होंने अपने शरीर और चेहरे पर बिच्छुओं को चलवाकर अनोखा और डरावना वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। कंचना के शरीर पर ढेरों बिच्छू घूम रहे थे और वो बिना डर और घबराहट के बड़े आराम से उन्हें महसूस कर रही थी। देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देने वाली कंचना ने अपने इस खतरनाक एक्ट से दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस दौरान बिच्छू इस लड़की के चेहरे के अलावा उसके मुंह के भीतर तक घूमते फिरते रहे, लेकिन कंचना के चेहरे पर शिकन तक न आई।

लड़की है या स्कॉर्पियन क्‍वीन,जो हजारों बिच्छुओं के साथ खेलकर बनाती है डरावने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

 

पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड: मुंह के भीतर बंद कर लिया बिच्छू
इस म्यूजियम में डिस्प्ले किए अपने एक्ट से कंचना ने लोगों को चौंका दिया। दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली वो थाईलैंड की एकमात्र महिला हैं। अपने पहले रिकॉर्ड के लिए कंचना ने एक बिच्छू 3 मिनट 28 सेकेंड तक अपने मुंह के भीतर रखा। खतरनाक और जहरीले बिच्छू को अपने मुंह के भीतर बंद करने की हिम्मत भला कौन कर सकता है, लेकिन कंचना ये खतरनाक रिकॉर्ड बनाकर साबित कर दिया है कि वो सचमुच की ‘स्कॉर्पियन क्वीन’ हैं।

लड़की है या स्कॉर्पियन क्‍वीन,जो हजारों बिच्छुओं के साथ खेलकर बनाती है डरावने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

'रैंप' से रेड कारपेट तक! जानिए दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की के पीछे की कहानी

 

दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड: हजारों बिच्छुओं के साथ बंद रही बक्से में
कंचना और बिच्छुओं की दोस्ती काफी पुरानी है। कंचना से कुछ समय पहले इससे भी ज्यादा खतरनाक और डरावना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अपने रिकॉर्ड के लिए कंचना ने 12 स्क्वायर मीटर के कांच के बॉक्स में 5 हजार जिंदा जहरीले बिच्छुओं के साथ 33 दिन बिताए थे। बिच्छुओं के साथ 33 दिन, जी हां, सुनने में यह बात जितनी खतरनाक लगती है, देखने में उससे भी ज्यादा डरावनी है। इस बॉक्स में कंचना के साथ कैद बिच्छुओं में 2000 प्रजातियों के बिच्छू थे। जिनमें से कई इतने जहरीले थे, जिनके काटने से इंसान की मौत भी हो सकती है।

लड़की है या स्कॉर्पियन क्‍वीन,जो हजारों बिच्छुओं के साथ खेलकर बनाती है डरावने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

 

प्रेमी करना चाहता था सुसाइड, हिम्मत बढ़ाकर मुश्किल में फँसी गर्लफ्रेंड

पांच हज़ार साल पुराने मर्डर केस की पुलिस जाँच अब


Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk