-केतारीबगान निवासी रोहित सिंह के शरीर पर छिड़का पेट्रोल, भाग कर बचाई जान

-नामकुम थाने में मामला दर्ज, एक आरोपी चंदन ठाकुर अरेस्ट

RANCHI: नामकुम थाना क्षेत्र के चुटिया केतारीबगान में रोहित सिंह नामक एक युवक के शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। घटना शाम भ्.फ्0 बजे की है। विक्टिम ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के प्रयास का मामला नामकुम थाने में अशोक गोप व चंदन ठाकुर के खिलाफ दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने चंदन ठाकुर को दबोच लिया है। फिलहाल थाने में उससे पूछताछ हो रही है।

क्या कहा विक्टिम ने

रोहित सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपने घर के पास था। तभी दोनों युवक उसके पास आए और उसके शरीर पर पेट्रोल डाल दिया। इसके वे लोग उसे आग लगाने की कोशिश करते इससे पहले रोहित कुमार सिंह भागकर अपने घर पहुंच गया। उसके घर में घुसने पर बाइक सवार आरोपी वहां से फरार हो गए।

बॉक्स।

लोवाडीह में जमीन का मामला

छानबीन के क्रम में पता चला कि चुटिया के लोवाडीह में एक जमीन को लेकर तीनों में बकझक चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी जमीन मुद्दे पर घटना को अंजाम दिया गया।