जमशेदपुर : अनुसूचित जाति हरिजन मछुआ नायक समाज संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को सरजामदा (परसुडीह) में बैठक की, जिसमें महिलाओं को दहेज व डायन प्रथा जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक किया। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वह इन कुप्रथाओं को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दुखू मछुआ ने कहा कि महिलाएं ही दहेज व डायन जैसी कुप्रथा का शिकार हो जाती हैं। मोर्चा ने महिलाओं से संगठित होकर इसके खिलाफ आगे आने की अपील की। इस बैठक में रोशन मछुआ, शशि मछुआ, मनोज मछुआ, आरती देवी, प्रीति देवी, आशा देवी समेत अनुसूचित जाति की महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।