114 गेंदों में बनाये 54 रन
धोनी ने 100 से अधिक गेंदों का सामना किया हो और एक भी चौका या छक्का नहीं लगाया हो ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस फॉर्मर कैप्टन ने अपने करियर की सबसे धीमी पारी खेली। धोनी ने 114 गेंदों पर 54 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 47.36 रहा। धोनी ने अपने करियर में अब तक 295 वनडे खेले हैं। यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने 50 से अधिक रन बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 50 से कम रहा।

अब तक की सबसे धीमी हाफ सेंचुरी
धोनी के नाम पर वनडे में 64 हाफसेंचुरीज और 10 सेंचुरीज दर्ज हैं। इन 74 पारियों में से 38 में उनका स्ट्राइक रेट 100 या इससे अधिक रहा। इससे पहले धोनी का 50 से अधिक रन की पारी में सबसे खराब स्ट्राइक रेट 60.67 था। तब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2013 में कोलकाता में 89 गेंदों पर नॉटआउट 54 रन बनाए थे। धोनी ने मैच में 103वीं गेंद का सामना करते हुए अपना पहला चौका लगाया और 108 गेंदों पर हाफसेंचुरी पूरी की। यह 2001 के बाद किसी भी इंडियन बैट्समैन की सबसे धीमी हाफसेंचुरी है।

सौरव गांगुली ने खेली थी सबसे धीमी पारी
पिछले 17 वर्षों में धोनी के अलावा केवल सौरव गांगुली ने दो मौकों पर हाफसेंचुरी पूरी करने के लिए 100 से अधिक गेंदें खेली। धोनी ने इससे पहले सबसे धीमी हाफसेंचुरी 88 गेंदों पर पाकिस्तान के खिलाफ ईडेन गार्डेंस में बनाई था और तब भी इंडिया मैच हार गया था। यही नहीं धोनी ने जिन 149 पारियों में 25 या इससे अधिक रन बनाए उनमें यह उनका सबसे कम स्ट्राइक रेट है। इससे पहले उनका इस तरह की पारियों में सबसे कम स्ट्राइक रेट 50.66 था।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk