साथ दिखे ट्रंप और उन साथ दिखे तो दिखाया मैदान से बाहर का रास्ता
दरअसल विंटर ओलंपिक 2018 के उद्घाटन समारोह में अपने देश के खिलाडि़यों की हौसला अफजाई के लिए बड़ी संख्या में फैन्स आए थे। अमेरिका के दर्शक भी अपने देश के खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाने आए थे। इधर उद्घाटन समारोह की सरगर्मियां जोरों पर थी कि इतने में डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन नजर आए। लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। फोटोग्राफरों ने देखा तो अपने रोक नहीं सके बस फिर क्या था। फ्लैश चमकने लगे। तभी सिक्योरिटी गार्ड्स उस ओर तेजी से लपके और दोनों को मैदान से बाहर निकलने का आग्रह किया। दोनों शासक के हमशक्ल साथ-साथ घूम रहे थे।
मैदान से बाहर करने पर दोनों ने जताया विरोध, कहा हमें बाहर करना गलत
फोटोग्राफरों को देखते हुए दोनों ने अपने-अपने अंदाज में हाथ मिलाए और फोटोग्राफरों को जमकर पोज दिए। लेकिन प्रशासन के विरोध पर दोनों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। बाहर आने पर दोनों ने कहा कि वे तो दुनिया को चौंकाना चाहते थे कि विश्व शांति के लिए दोनों नेता एक हो सकते हैं। हम यहां आकर दुनिया को अमन चैन का संदेश देना चाहते थे लेकिन खेल प्रशासन ने हमें बाहर निकलवा कर अच्छा नहीं किया। उन्होंने गलत किया है। हम दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे थे। दुनिया में एक अच्छा संदेश जा रहा था।
International News inextlive from World News Desk