डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शहर पश्चिमी के चार मंडलों सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

ALLAHABAD: प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या रविवार को इलाहाबाद पहुंचे। उन्होंने धूमनगंज स्थित हनुमान वाटिका में शहर पश्चिमी के चार मंडलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और व्यक्तिगत तौर पर सभी से मुलाकात भी की। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौर्या ने कहा कि हमारे लिए कार्यकर्ताओं का हित और सम्मान सर्वोपरि है।

दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ

इसके पहले डिप्टी सीएम श्री मौर्या ने पं। दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने की। संचालन महामंत्री रवि केसरवानी ने किया। फाफामऊ विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी डिप्टी सीएम श्री मौर्या शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद की सभी प्रमुख सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। संचालन कन्हैया लाल पांडेय ने किया। इस मौके पर विधायक विक्रमाजीत मौर्या, जिलाध्यक्ष गंगापार अमरनाथ तिवारी, विधायक आरके वर्मा, अमरनाथ यादव, राजेन्द्र मिश्रा, सुबोध सिंह, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, प्रभा शंकर पांडेय, धीरज मौर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो

बॉक्स

दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पं। दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समिति के अन्तर्गत सेवा सहयोगी संस्था द्वारा महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल में हुए समारोह में भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाज में जनजागरण करने वाले विशिष्टजनों व संस्थाओं को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई रहे। संचालन सेवा सहयोगी संगम के जिला प्रमुख राजेश कुमार निषाद उर्फ पप्पू ने किया। इस मौके पर डॉ। कमला सिंह, डॉ। एलएस ओझा, गिरधारी सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, महेश निषाद आदि मौजूद रहे।