- शहर के विभिन्न संस्थानों, स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित

PATNA : पूरी दुनिया में जिस प्रकार से हरी भरी धरती कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है। उस लिहाज से यह चिंता लाजमी हो गई है कि क्या आने वाली पीढ़ी के लिए समुचित प्राकृतिक संसाधन के साथ जीने के अवसर होंगे क्या। इसी थीम को ध्यान में रखकर राजधानी पटना के विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, वर्कशॉल, अवेयरनेस मार्च आदि का आयोजन किया किया। श्री कृष्ण साइंस सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अर्थ डे नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागियों के लिए क्वीज आयोजित किया गया। इसमें सभी ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

यह तो सब कुछ करता है

इस अवसर पर श्री कृष्ण विज्ञान केन्द्र में एक रोबोट का लाइव प्रदर्शन किया गया। यह पूरी तरह से ऑटोमेशन पर कार्य करता है। इसको जो भी अनुदेश दिये जाते, वह उसे बखूबी कर रहा था। यह इनोवेशन हब में स्थापित किया गया था।

जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया

विभिन्न स्कूलों से आये छात्र - छात्राओं को जलवायु परिवर्तन के बारे में श्री कृष्ण विज्ञान केन्द्र में जानकारी दी गई। पटना यूनिवर्सिटी के भूगर्भ शास्त्र विभाग के एचओडी डॉ अतुल आदित्य पांडेय ने इस टॉपिक पर ज्ञानव‌र्द्धन किया। उन्होंने इसे वैश्रि्वक समस्या बताते हुए इसका समाधान भी सुझाया।

प्रतियोगिताएं आयोजित

विश्व पृथ्वी दिवस ख्0क्7 के अवसर पर कुमुदिनी एडुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गर्दनीबाग स्थित राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में निबंध लेखन सह चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नवमी तथा दसवीं की क्00 से अधिक छात्राओं ने “ संपोषित विकास 'पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु समय की आवश्यकता' विषय पर अपनी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी, स्कूल की प्रिंसिपल चित्ररेखा कुमारी, स्कूल की कार्यक्रम संयोजक वीणा दत्ता , ट्रस्ट की कार्यक्रम संयोजक अंकिता कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिता के जज के तौर पर अनुग्रह नारायण महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के मनीष कुमार कंठ मौजूद थे।

सेंट डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल

सेंट डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल में व‌र्ल्ड अर्थ डे हर्षो- उल्लास के साथ मनाया गया। यहां के छात्र- छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने सैप्लिंग के कई पौधे लगाये। इसमें एलोवेरा, नीम, तुलसी, गुलाब, आम आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम का निर्देशन प्रिंसिपल जी। गाल्सटन के द्वारा किया गया। वाइस प्रिंसिपल एस। इलीस और संस्थान की इको क्लब की इनचार्ज ने स्कूल परिसर में कई पौधे लगाये। ग्लोबल वार्मिग को लेकर सभी को जागरूक किया गया।

पक्षियों को पानी दे

एएन कॉलेज में भी इस अवसर पर जानरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनवायरमेंट डिपार्टमेंट की ओर से यह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपील की कि गर्मी के समय में खुले स्थानों पर पानी रखें। इससे न केवल वे पानी पी सकेंगे बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा होगी। इसी प्रकार, विभिन्न कालेजों में भी कई कार्यक्रम हुए।