आज ईद के मौके पर हर साल की तरह शाहरुख मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर मन्नत के बाहर आए और वहां मौजूद अपने हजारों फैंस को ईद मुबारक कहकर अपना सच्चा त्योहार मनाया। खास बात यह रही कि इस दौरान किंग खान के छोटे बेटे अबराम उनकी गोद में बैठकर हजारों फैंस से मिले। पापा शाहरुख जैसे जैसे हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन करते, अबराम भी वैसे ही कॉपी करते जाते।

नन्‍हें अबराम के साथ शाहरुख ने यूं मनाई मनाई ईद,हजारों फैंस भी हुए शामिल

पिछले कई सालों से ईद पर ऐसे ही फैंस ये मिलते आ रहे हैं शाहरुख खान। शाहरुख के इंतजार में हजारों फैंस कई घंटों तक मन्नत के बाहर उनका जुटे हुए थे। शाहरुख के आने से पहले ही बांद्रा की इस सड़क पर जाम सा लग गया था। इस दौरान शाहरुख के कई दीवाने फैंस ने रोड पर ही अपने फेवरेट स्टार की स्टाइल में डांस और एक्टिंग शुरु कर दी थी। लोग उन्हें ही देखकर एक्साइटेड हुए जा रहे थे।

नन्‍हें अबराम के साथ शाहरुख ने यूं मनाई मनाई ईद,हजारों फैंस भी हुए शामिल

खैर काफी देर बाद किंग खान मन्नत के बाहर आए तो एकदम से फैंस क्रेजी होकर चिल्लाने लगे। शाहरुख की गोद में अबराम को देखकर फैंस का जोश और भी बढ़ गया था। यहां काफी देर तक रुके शाहरुख ने फैंस को ईद मुबारक कहा, साथ उनकी विश एक्सेप्ट कीं। अपने फेवरट स्टार से इतने करीब से मिलकर फैंस ने भी अपनी ईद यादगार बना ली। शाहरुख अबराम के साथ लोगों का इंटरएक्शन कैसा रहा, देखिए इस वीडियो में।

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk