मिताली राज:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज 3 दिसम्बर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में जन्मी थीं।  10 वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेल रही मिताली के पिता एयर फोर्स से रिटायर्ड एक बैंक कर्मी हैं और उनकी मां एक अधिकारी रह चुकी हैं। मिताली राज ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 1999 में पहली बार खेलते हुए 114 रन बनाए। मिताली ने 2001-2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया। मिताली 2004 में'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित हो चुकी हैं। मिताली को भरतनाट्यम भी पसंद हैं। उन्होंने इसकी भी ट्रेनिंग ली है।

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

स्मृति मंधाना:

स्मृति मंधाना भी इस टीम की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। यह 18 जुलाई 1886 को मुंबई में जन्मी थीं। स्मृति क्रिकेट की दुनिया में अपने भाई से प्रेरित होकर आई। वह 8 साल की आयु में वह महाराष्ट्र अंडर 15 की टीम में चुनी गई थी। उन्होंने महाराष्ट्र अंडर-16 खेले थे। वहीं 11 वर्ष की उम्र में वह  महाराष्ट्र अंडर-18 की टीम में चुनी गईं। स्मृति मंधाना ने पहला टेस्ट मैच वर्मस्ली पार्क में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं 2016 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के होबार्ट में दूसरे वनडे मैच में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में मंधाना ने 102 रन बनाते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था।  

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

पूनम गणेश राउत:

पूनम गणेश राउत 14 अक्टूबर 1989 को मुंबई में जन्मीं थी। पूनम मुंबई के बोरीवली वेस्ट के एमएचबी इलाके में रहती हैं। 19 मार्च 2009 में बेस्टइंडीज के खिलाफ पहला एक दिवसीय मैच खेलने वाली पूनम राउत ने अब तक काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। हाल ही में 15 मई को पूनम ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली। दीप्ति शर्मा के साथ खेली गई 320 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप पारी में पूनम ने 188 रन बनाए थे।

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

हरमनप्रीत कौर:

पंजाब की रहने वाली हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाज हैं। इनका जन्म 8 मार्च 1989 को मोगा में हुआ था।  हरमनप्रीत ने अब तक 2 टेस्ट मैच और 50 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। इतना ही नहीं इन्होंने 53 टी-20 मैच भी खेले हैं। हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला वनडे 2009 में खेला। 2013 में इंग्लैंड के विरुद्ध वर्ल्ड कप मैच में शतक जड़कर उन्होंने महिला क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। हरमनप्रीत कौर क्रिकेट के अलावा फिल्मों, गाने और ड्राइविंग की शौकीन हैं।

 

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

दीप्ति शर्मा:

उत्तर प्रदेश की महिला क्रिकेटर दीप्ति भगवान शर्मा का जन्म  24 अगस्त 1997 सहारनपुर में हुआ था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे युवा खिलाड़ी मानी जाने वाली 20 वर्षीया दीप्ति को लोग भविष्य की मजबूत महिला खिलाड़ी में गिनते हैं। दीप्ती शर्मा बाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ ही राइट-आर्म की मध्यम गति वाली जबरदस्त गेंदबाजी करती हैं। दीप्ती शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर चुकी हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

वेद कृष्णमूर्ति:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वेद कृष्णमूर्ति का नाम भी शामिल हैं। कर्नाटक की रहने वाली वेद कृष्णमूर्ति का जन्म 16 अक्टूबर, 1992 चिकमंगलुर के कदुर में हुआ था। क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति दाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ ही दाएं-हाथ की लेगब्रेक गेंदबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी के आगे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। डर्बी में इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून, 2011 को वेद ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं वेद कृष्णमूर्ति ने 11 जून 2011 को अपना पहला टी-20 मैच खेला था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। वेद कृष्णमूर्ति ने केवल 12 साल की उम्र में कराटे में एक डबल ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया था।

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

सुषमा वर्मा:

क्रिकेटर सुषमा वर्मा टीम इंडिया की बेहतरीन विकेट कीपर और शानदार बल्लेबाज के रूप में पहचानी जाती हैं। सुषमा वर्मा का जन्म 3 नवंबर, 1992 हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने अपने गांव बनूना से ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। इन्हें बचपन से ही क्रिकेट का बड़ा शौक था। सुषमा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलती हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

झूलन गोस्वामी:  

झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म पश्चिम बंगाल के नादिया में 25 नवम्बर 1982 को हुआ। झूलन क्रिकेट के हर फार्मेट में बिल्कुल फिट बैठती हैं। इन्होंने 14 जनवरी 2002 को इंग्लैण्ड में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। वहीं वनडे में 6 जनवरी 2002 को डेब्यू किया। यह मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ था।

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

शिखा पांडे:

गोवा के करीमनगर शिखा पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शिखा का जन्म 12 मई, 1989 को गोवा में हुआ था। इलेक्ट्रानिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने वाली शिखा को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा। शिखा पांडे को 15 साल की उम्र में 2004 में गोवा के लिए खेलने वाली टीम में चुनी गईं। उसके बाद 2007-2008 में वह गोवा के महिला वरिष्ठ राज्य साइड के पक्ष में खेलने वाली टीम का हिस्सा बनी। अब तक वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। 2011 में शिखा भारतीय वायु सेना में शामिल हो गई थीं।

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

राजेश्वरी गायकवाड़:

भारतीय महिला टीम में बाएं हाथ की स्पिनर 26 वर्षीया राजेश्वरी गायकवाड़ अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। इनका जन्म 1 जून 1991 को कर्नाटक के विजयपुर में हुआ था। राजेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी 2014 को डेब्यू किया था। राजेश्वरी गायकवाड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 2017 महिला वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। राजेश्वरी को लेकर माना जाता है कि वह मैदान पर करो या फिर मरो वाली स्थिति में रहती हैं।

 

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

पूनम यादव:

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के घिरोर ब्लॉक पूनम यादव का जन्म 24 अगस्त 1991 को हुआ था। पूनम टीम की बेहतरीन लेग स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उत्तर प्रदेश और रेलवे के लिए खेलने वाली पूनम अंतरराष्ट्रीय स्तपर पर भी मैच खेलती हैं। पूनम बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इन्होंने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था।

महिला वर्ल्ड कप 2017: जीती नहीं तो क्‍या,फाइनल तक खूब लड़ी ये 11 इंड‍ियन वूमेन क्रिकेटर्स

'पूनम राउत की कहानी दंगल फिल्म से कम नहीं है'

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk