सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का आरोप एलगिन चरसरी बांध में हुआ घोटाला

सपा के इशारे पर बनाया था बांध, पकड़ा जा रहा है खेल, नेता जाएंगे जेल

BAREILLY:

बाराबंकी व गोंडा जनपद के बीच सपा सरकार में बनाए गए एलगिन चरसरी बांध निर्माण व इसकी मरम्मत में 300 करोड़ का घोटाला हुआ है। इसका खुलासा सैटरडे को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। उन्होंने इस घोटाले की रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी है। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में सिंचाई मंत्री ने बताया कि सपा नेताओं के इशारे पर बांध घाघरा नदी पर बनाया गया था। नदी के दोनों ओर पानी बह रहा है। बीच में टापू बन गया है। इससे दोनों जनपदों की भूमि कट रही है। कहा कि अब खेल पकड़ा गया है और नेता कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ग्रीन पार्क के बिल्डर से वसूली

सिंचाई मंत्री ने बताया कि नहर की जमीन पर बसाए गए ग्रीन पार्क के बिल्डर से नए सर्किल रेट में वसूली होगी। जिसकी तैयारी की जा रही है। नहरों के बर्बाद हो रहे पानी के सवाल पर सिंचाई मंत्री पे कहा कि नहर काटने वाले किसानों पर जुर्माना डाला जाएगा। लीलौर झील के घोटालेबाजों से वसूली के सवाल पर कहा, अंबेडकर नगर में ऐसे ही मामले में वसूली शुरू हो गई है। अब यहां भी जल्द होगी। बताया कि 50 साल से मरम्मत की बाट जोह रहे कालागढ़ डैम की अब मरम्मत होगी। बदायूं सोतनदी के बीच नदी का प्रवाह रोककर बनाए गए प्रतिष्ठान हटाए जाएंगे। कब्जेदारों की सूची तैयार करने के लिए विशेष सचिव स्तर के एक अधिकारी की तैनाती की गई है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, सीपी गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।