-जमशेदपुर स्थित साकची बसंत सिनेमा रोड के पास हुआ हादसा

-कुत्ते से बचने में डिवाइडर से टकरा गई बाइक

JAMSHEDPUR: साकची बसंत सिनेमा रोड के पास हुए सड़क हादसे में घायल टीसीएस के सहायक इंजीनियर कुल प्रकाश सिंह ने गुरुवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार की रात करीब क्क् बजे हुआ था। वे रांची जिले के रातू रोड पिस्का मोड़ के पास नीलांचल कंपाउंड के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर परिवारवाले शव को रांची ले गए। जमशेदपुर में मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेस सिटी में रहनेवाले कुल प्रकाश सिंह बुधवार देर शाम अपने मित्रों के साथ बिष्टुपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में गए। वहां से सभी साकची सागर होटल गए। वहां भोजन करने के बाद कुल प्रकाश सिंह वापस मानगो आवास लौट रहे थे। उनका मित्र कार सवार आशीष भी साथ चल रहा था। साकची बसंत सिनेमा रोड की ओर से गुजरने के दौरान कुत्ते को बचाने की कोशिश में उनकी बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद टीएमएच में दाखिल कराया गया।