ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

1. Anemometer :

हवा की गति नापने के लिए आज हम जिस एनिमोमीटर का इस्तेमाल करते हैं। इसे बनाने का आइडिया लियोनार्डो ने ही दिया था। इतिहासकारों की मानें तो लियोनार्डो ने 15वीं शताब्दी में ही एनिमोमीटर का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया था। उन्होंने इसकी सरंचना भी तैयार कर ली थी। बाद में साइंटिस्टों ने उसी के अनुरुप नए और आधुनिक एनिमोमीटर का आविष्कार किया।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

2. Flying Machine :

लियोनार्डो के दिमाग में हमेशा चलता था कि इंसान भी कभी चिड़ियों की तरह आकाश में उड़ सके। इसके लिए उन्होंने एविशन क्षेत्र से जुड़े कई पहलुओं पर स्टडी की। विंची का सबसे प्रसिद्ध इनवेंशन है, फ्लाइंग मशीन। जी हां जिसे आज हम हवाई जहाज कहते हैं। हवाई जहाज को बनाने का श्रेय भले ही राइट ब्रदर्स को जाता हो। लेकिन विंची ने पहले ही इसकी परिकल्पना कर ली थी।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

3. Helicopter (Aerial Screw) :

आमतौर पर पढ़ाया जाता है कि पहला हेलिकॉप्टर 1940 में बनाया गया था। इससे कई सौ साल पहले यह हेलिकॉप्टर लियोनार्डो के स्केच में मिलता है। हालांकि विंची ने इसे बनाकर कभी टेस्ट नहीं किया। लेकिन यह काम कैसे करेगा इसकी डिजाइन और मैप उन्होंने बना लिया था।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

4. Parachute :

पैराशूट के निर्माण का श्रेय भले ही सेबेस्टियन लेनोरमंड को जाता हो। लेकिन इसे बनाने का आइडिया तो लियोनार्डो दा विंची के पास था। विंची ने एक स्केच बनाया था जिसमें उन्होंने इंसान को एक छतरीनुमा वस्तु के साथ हवा में उड़ते हुए बनाया था। विंची का पैराशूट तिकोना था जबकि आजकल लंबा या गोल चलता है।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

5. 33-Barreled Organ :

लियोनार्डो ने ही 33-Barreled Organ का आइडिया दिया था। उन्होंने एक स्केच बनाया था जिसमें 33 छोटी कैलिबर गनों को मिलाकर 33-Barreled Organ का रूप दिया गया था।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

6. Armoured Car :

500 साल पहले लियोनार्डो दा विंची ने एक ऐसे लड़ाकू मशीन तैयार की थी। जो किसी भी दिशा में घूमकर वार कर सकती है। इसे मॉर्डन लाइफ में लड़ाकू टैंक कहा जाता है। विंची ने इसके लिए एक स्केच तैयार किया था। जिसमें उन्होंने हल्के कैनन (गोले) को गोल आकृति में सजाकर रख दिया। ये सभी एक पहिए के ऊपर रखे थे जो 360 डिग्री मूव कर सकता था। बाद में इसी आइडिया को ध्यान में रखकर मॉर्डन टैंक का आविष्कार किया गया।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

7. Giant Crossbow :

लियोनार्डो दा विंची ने हथियार बनाने को लेकर नए-नए आइडिया निकाले। उन्होंने एक बड़े क्रॉस बो का भी स्केच तैयार किया था। यह पहिएदार गाड़ी पर बना था जिसे कहीं भी ले जाया जा सकता है।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

8. Triple Barrel Canon :

ट्रिपल बैरल कैनन का आइडिया भी विंची का ही था। विंची के समय जितने भी हथियार हुआ करते थे, वे सभी भारी थे। विंची ने उन्हें इधर से उधर ले जाने के लिए, पहिएदार गाड़ी का इस्तेमाल करने का आइडिया दिया।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

9. Clock :

लियोनार्डो ने घड़ी का आविष्कार भले न किया हो लेकिन उनके समय में घंटे और मिनट वाली सुई का आइडिया आ चुका था। लियोनार्डो ने एक घड़ी का स्केच बनाया था। जिसमें एक हिस्से में घंटे का समय तो दूसरे में मिनट दिखाता था।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

10. Colossus :

बड़ी और विशालकाय मूर्ति बनाने का आइडिया भी सबसे पहले विंची को आया था। विंची ने साल 1482 में दनिया के सबसे बड़ी घोड़े की प्रतिमा बनाई थी।

ड्राइवरलेस कार का डिजाइन पहले ही बना गए थे लियोनार्डो दा विंची,जानें उनके 11 आविष्‍कार

11. Self-Propelled Cart :

बिना ड्राइवर वाली कार का डिजाइन भी विंची ने तैयार कर लिया था। ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े कई स्केच विंची ने बनाए थे। जिसमें उन्होंने Self-Propelled Cart का आइडिया भी दिया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk