यहां लगा सितारों का मेला
वैसे जावेद अख्तर की इस सरप्राइज पार्टी में इन सभी सितारों का आना भी उनके लिए एक बड़ा सरप्राइज था, लेकिन इससे भी बड़ा सरप्राइज थी पार्टी में श्रद्धा कपूर की गैरमौजूदगी। बता दें कि अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद श्रद्धा मंगलवार सुबह मुंबई लौट आई थीं। उसके बावजूद इतने सितारों की भीड़ में वह अपने क्लोज फ्रेंड की पार्टी में नजर नहीं आईं। इसको देखने के बाद अब फरहान के फैन्स के बीच ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या श्रद्धा उनकी खास फ्रेंड नहीं रहीं।    

फिर भी गायब था ये चेहरा
ये भी सच है कि हाल ही में अदिति राव हैदरी और फरहान के करीब आने की भी चर्चा जोरों पर रही। तो क्या यही कारण तो नहीं पार्टी में श्रद्धा के न आने का। उधर, कुछ सूत्रों का ये भी कहना है कि पार्टी में श्रद्धा की गैरमौजूदगी फरहान की मां हनी ईरानी की मौजूदगी के कारण रही।

जानिए,फरहान की मां हनी ईरानी और श्रद्धा कपूर की 'हेट स्‍टोरी'

पढ़ें इसे भी : मानना पड़ेगा, जरा हटके होता है इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का ट्रैवेलिंग लुक भी

क्या ये है वजह!
इसके पीछे कई और भी वजह हैं। खासकर ये कि हनी ईरानी अपनी बहु अधुना (फरहान की एक्स वाइफ) से बहुत प्यार करती हैं। वह फरहान और अधूना के अलग होने के फैसले से पूरी तरह से खिलाफ थीं। यही नहीं दोनों के तलाक लेने के लंबे समय तक उन्होंने फरहान से बात भी नहीं की। उसके बाद धीरे-धीरे वह फरहान के साथ नॉर्मल हो सकीं और दोनों में बोल-चाल शुरू हुई।

पढ़ें इसे भी : बॉलीवुड सितारों की सनक भी अजब है, सलमान को हर्बल सोप तो प्रियंका को चाहिए जूते

ऐसा मान रहे कारण
अब फिलहाल फरहान और उनकी मां हनी ईरानी के बीच सबकुछ ठीक है। इसके बावजूद हनी ईरानी की ओर से अभी भी फरहान के लिए श्रद्धा कपूर के नाम को बड़ी वाली न है। वह दोनों को साथ में नहीं देखना चाहतीं। सूत्रों का कहना है कि फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर का जन्मदिन शांति के साथ सेलिब्रेट हो सके, इसको ध्यान में रखते हुए फिलहाल श्रद्धा ने पार्टी से दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझी।

पढ़ें इसे भी : सलमान खान के 5 प्रकार के फैन, कहीं आप भी इनमें से तो नहीं

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk