1- मातृ:

इस फिल्म से अभिनेत्री रवीना टंडन कमबैक कर रही हैं। इसमें एक मां के बदले की कहानी है। जो उन क्रिमिनल्स के खिलाफ खड़ी होती है जिन्होंने उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद की। इसमें समाज तो क्या उसका पति भी साथ नहीं देता है। उस बहुत सारी धमकियों और परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में वह अपने दम पर इंसाफ करने का फैसला करती है।

फिल्‍म मातृ और नूर में समाज की चुनौतियों से दो-चार होंगे महिला किरदार,देखें 9 हीरोईनों की 'दबंग' एक्टिंग

2- नूर:

इस फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। यह पाक लेखिका सबा इम्तियाज की नॉवेल 'कराची! यू आर किल्लिंग मी' पर बेस्ड है। महिला प्रधान इस फिल्म सोनाक्षी दो अलग-अलग तरह की जिंदगी जीते हुए दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह एक जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म में उनका अंदाज जितना नटखट दिखता है उतना ही गंभीर भी दिखाई देता है।

फिल्‍म मातृ और नूर में समाज की चुनौतियों से दो-चार होंगे महिला किरदार,देखें 9 हीरोईनों की 'दबंग' एक्टिंग

रिलीज हो चुकी फिल्में:

3- बेगम जान:

हाल ही में इसी महीने में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म बेगम जान रिलीज हुई। इस फिल्म में विद्या एक वेश्यालय की मुखिया का किरदार निभाते दिखीं। जो एक कोठे के लिए संघर्ष करती नजर आईं। वह जमीन के उसी टुकड़े की याद दिलाता है जिस पर आज भी देह-व्यापार के लिये लाखों लड़कियां बेची और खरीदी जाती हैं। सोनागाछी जैसे इलाकों की कहानी दिखाई गई जहां पर बच्ची के पैदा होते ही उसकी किस्मत का फ़ैसला हो जाता है।

फिल्‍म मातृ और नूर में समाज की चुनौतियों से दो-चार होंगे महिला किरदार,देखें 9 हीरोईनों की 'दबंग' एक्टिंग

4- नाम शबाना:

इसके पहले तापसी पन्नू की फिल्म नाम शबाना रिलीज हुई। शबाना पढने में काफी तेज और जूडो चैम्पियन है। शबाना गुस्सैल हैं, लेकिन अक्सर अपने गुस्से को पी जाती है और ऐसा वह अतीत में हुई घटना के कारण करती है। एक बार क्लासमेट जय और शबाना एक बार डेट पर जाते हैं। लौटते समय नशे में धुत चार लड़के उनके रास्ते में शबाना के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इसके बाद शबाना उनसे लड़ाई करती है क्योंकि यह उसके जिंदगी का सवाल होता है।  

फिल्‍म मातृ और नूर में समाज की चुनौतियों से दो-चार होंगे महिला किरदार,देखें 9 हीरोईनों की 'दबंग' एक्टिंग

5- अनारकली ऑफ आरा:

इसी साल स्वरा भास्कर की फिल्म अनारकली ऑफ आरा भी रिलीज हुई। अनारकली ऑफ आरा फिल्म दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं की कहानी को बयां करती हैं। इन इलाकों में जो महिलाएं भीड़ के बीच नाच गाकर जीवनयापन करती हैं। उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आम हैं, लेकिन इनमें से चंद महिलाएं इन ज्यादतियों के खिलाफ आवाज भी बुलंद करती हैं। यह कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है।

फिल्‍म मातृ और नूर में समाज की चुनौतियों से दो-चार होंगे महिला किरदार,देखें 9 हीरोईनों की 'दबंग' एक्टिंग

6- फिलौरी:

इस साल अनुष्का शर्मा की फिल्म फिलौरी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक साथ 2 लव स्टोरी चलती हैं। एक तरफ आज के युवा कनन और अनु की कहानी है जिसमें कनान प्यार तो करता है पर वो शादी से थोड़ा घबरा रहा है। इसमें अनुष्का शर्मा एक भूतनी के रोल में नजर आईं। जिसकी आखिरी इच्छा अधूरी रह जाती है और वह भटक रही है। फिल्म के हीरो को अनुष्का की आत्मा दिखाई देती है।

 

फिल्‍म मातृ और नूर में समाज की चुनौतियों से दो-चार होंगे महिला किरदार,देखें 9 हीरोईनों की 'दबंग' एक्टिंग

7- पूर्णा:

पर्वतारोहण पर बनी फिल्म 'पूर्णा' में एक 13 साल की लड़की के एवरेस्ट फतह करने के सफर को दर्शाया गया है। इस फिल्म को अभिनेता राहुल बोस द्वारा निर्देशित किया गया है। यह कहानी तेलंगाना के जनजातीय समूह से ताल्लुक रखने वाली पूर्णा की है। पूर्णा ने 25 मई 2014 को एवरेस्ट फतह कर एक नया कीर्तिमान रचा। वह सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली शख्स बनीं।

फिल्‍म मातृ और नूर में समाज की चुनौतियों से दो-चार होंगे महिला किरदार,देखें 9 हीरोईनों की 'दबंग' एक्टिंग

आने वाली फिल्में:

8- हसीना - द क्वीन ऑफ मुंबई:

फिल्म 'हसीना - द क्वीन ऑफ मुंबई' भी महिला केंद्रित फिल्म बताई जा रही है। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर केंद्रित हैं। श्रद्धा कपूर ने इसमें लीड रोल निभाया है। फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार सिद्धांत कपूर निभा रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि ये दोनों रियल लाइफ भाई बहन हैं। फिल्म में हसीना पारकर और दाउद के रिश्ते की बात की गई है।

फिल्‍म मातृ और नूर में समाज की चुनौतियों से दो-चार होंगे महिला किरदार,देखें 9 हीरोईनों की 'दबंग' एक्टिंग

9- सिमरन:

फिल्म सिमरन भी इसी साल रिलीज होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट एक चोर की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना एक गुजराती अप्रवासी भारतीय की भूमिका में होंगी जिसका नाम प्रफुल पटेल के रोल में वो बैंक डकैतियों को अंजाम देंगी। यह फिल्म भी अमेरिका में घटित हुई एक सत्य घटना पर बेस्ड है। इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना एक नए अवतार में दिखाई देंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk